Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे स्टेडियम, गर्मी को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने दिये आदेश
    Breaking News Headlines

    दिल्ली में अब रात 10 बजे तक खुलेंगे स्टेडियम, गर्मी को देखते हुए सीएम केजरीवाल ने दिये आदेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राजधानी दिल्ली के स्टेडियम अब रात को 10 बजे तक खुलेंगे। खिलाड़ी अब स्टेडियम में रात में भी प्रशिक्षण के साथ प्रेक्टिस करने के लिए जा पाएंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्टेडियम को देर रात खोलने का आदेश जारी किया है। दिल्ली सरकार के मुताबिक, गर्मी के चलते खिलाड़ी स्टेडियम खोलने का समय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। दिल्ली में अलग-अलग खेलों के लिए छह से अधिक बड़े स्टेडियम हैं, जहां बड़ी संख्या में खिलाड़ी प्रशिक्षण व प्रेक्टिस के लिए जाते हैं।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि गर्मी बहुत पड़ रही है। जो खिलाड़ी पहले शाम को 4 से 6 बजे के बीच आते थे, वह अब शाम को प्रेक्टिस के लिए आते हैं। स्टेडियम जल्दी बंद हो जाते हैं तो उन्हें समस्या होती है, इसलिए सरकार ने खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए रात 10 बजे तक स्टेडियम खोलने का आदेश जारी कर दिया है।
    बताते चलें कि दिल्ली में अभी स्टेडियम रात 8 से 8:30 बजे तक खुलते हैं। अब समय बढ़ने से खिलाड़ियों को सहूलियत होगी। दिल्ली सरकार का यह आदेश उस समय आया है जब दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर स्टेडियम को खाली कराकर अपना कुत्ता घुमाने की घटना सामने आई है।जानकारी के मुताबिक दिल्ली सरकार में तैनात वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अपने पत्नी जो खुद आईएएस हैं वह शाम को सात बजे त्यागराज स्टेडियम में सैर करने जाते थे। उनके साथ उनका कुत्ता भी होता था। उसके चलते स्टेडियम के अधिकारी शाम सात बजे ही स्टेडियम को खाली कराने लगते थे। जिसे देखने के बाद सरकार ने स्टेडियम में प्रेक्टिस का समय बढ़ाने का फैसला किया है। घटना पर सरकार ने माना है कि मामला संज्ञान में आया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में चलाये गए जांच अभियान में 13हाईवा जब्त, लगभग 6 लाख रुपये लगाया गया जुर्माना
    Next Article पीएम मोदी ने तमिलनाडु में किया 31 हजार करोड़ की 11 परियोजनाओं का शिलान्यास

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.