Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर आतंकी हमले में दो नागरिकों की मौत के बाद मचा बवाल
    Breaking News Headlines

    राजौरी में सैन्य शिविर के बाहर आतंकी हमले में दो नागरिकों की मौत के बाद मचा बवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राजौरी. जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शुक्रवार सुबह सैन्य शिविर के बाहर गोलीबारी की घटना में 2 आम नागरिकों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. सेना के अधिकारियों ने गोलीबारी और आम नागरिकों के हताहत होने की घटना के लिए अज्ञात आतंकवादियों को जिम्मेदार ठहराया है, जबकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि सेना के एक जवान ने कथित रूप से गोलीबारी की जिससे लोग हताहत हुए.

     

     

    इसके बाद स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के शिविर के अल्फा गेट के बाहर हुई हत्याओं के विरोध में शिविर पर पथराव किया. गुस्साए स्थानीय लोगों ने जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग को बाधित कर दिया और घटना के संबंध में जांच की मांग की. गुस्साए स्थानीय लोगों को शांत कराने के लिए वरिष्ठ असैन्य एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे.

     

     

    उन्होंने कहा कि घटना सुबह करीब सवा छह बजे हुई जब स्थानीय लोगों का एक समूह काम के लिए सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास जा रहा था. अधिकारियों ने मृतकों की पहचान कमल कुमार और सुरिंदर कुमार के रूप में की है. दोनों ही राजौरी के फरियाना वार्ड नंबर-15 के निवासी थे. गोलीबारी में घायल अनिल कुमार उत्तराखंड के निवासी हैं, जिनका सेना के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

     

     

    सेना के व्हाइट नाइट कोर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि सैन्य अस्पताल के पास राजौरी में सुबह अज्ञात आतंकवादियों की गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई है. पुलिस, सुरक्षा बल और नागरिक प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

     

     

    अधिकारी ने कहा कि शहर में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है. एसएसपी राजौरी मोहम्मद असलम चौधरी ने बताया कि मारे गए दोनों व्यक्ति सेना के लिए पोर्टर का काम करते थे. गुस्साए स्थानीय लोगों ने मृतकों के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपए का मुआवजा, उनके सगे-संबंधियों के लिए नौकरी, बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग की है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और राजेश ठाकुर के खिलाफ पार्टी के नेताओं ने बागी तेवर
    Next Article छोटी-छोटी नदियों को पुनर्जीवित करना सबसे बड़ी आवश्यकता : शेखावत

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.