Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जम्मू कश्मीर: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, दूसरा घायल
    Breaking News Headlines राजनीति

    जम्मू कश्मीर: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, दूसरा घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जम्मू कश्मीर: LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर, दूसरा घायल
    जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे सेना के जवानों ने रविवार देर रात सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को मार गिराया और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने बताया कि देगवार सेक्टर में सतर्क जवानों ने अंधेरे का फायदा उठा कर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे कुछ आतंकवादियों को देखा जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी को मार गिराया गया है लेकिन अभी घटनास्थल से उसका शव बरामद नहीं किया गया है। जम्मू में रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि सैनिकों ने देर रात करीब 2 बजे गढ़ी बटालियन इलाके में आतंकवादियों की गतिविधि देखी।

     

     

     

    उन्होंने बताया, ‘‘देगवार तेरवा में एलओसी के पार दो लोगों को देखा गया। इसके बाद मुठभेड़ में एक आतंकवादी को ढेर होकर गिरते हुए देखा गया जबकि दूसरे आतंकवादी को पिंटू नाले की ओर जाते हुए देखा गया।” अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है और तलाश अभियान जारी है।

     

     

     

    इसी तरह, कश्मीर जोन पुलिस ने कहा कि रविवार को तंगधार सेक्टर में भारतीय सेना और कुपवाड़ा पुलिस द्वारा किए गए संयुक्त अभियान में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने कहा कि सीमा रेखा के पार घुसपैठ की कोशिश करते समय एक आतंकवादी मुठभेड़ में मारा गया। कश्मीर जोन पुलिस ने एक ट्वीट में कहा ”सेना और कुपवाड़ा पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर के अमरोही इलाके में नियंत्रण रेखा पर एक आतंकवादी को ढेर कर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ :व्यवसाई रोशन की हत्या के विरोध में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिंदल रांची मुख्य मार्ग को किया अवरुद्ध
    Next Article राजस्थान के बाड़मेर में बस और पिकअप की जोरदार टक्कर, एक की मौत; 16 को आई मामूली चोटें

    Related Posts

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    March 17, 2026

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    March 17, 2026

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    March 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने धालभूम प्रखंड के गांवों का किया निरीक्षण, योजनाओं का लिया जायजा

    रेड क्रॉस के अंधापन निवारण अभियान से मरीजों को मिली नई रोशनी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार मुलाकात

    मुसाबानी में कुष्ठ रोग खोज अभियान का निरीक्षण, बच्चों में संक्रमण रोकने पर जोर

    कालूपहाड़ी बजरंगबली मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, राधेकृपा साक्षी ने सुनाए प्रेरक प्रसंग

    फतेहपुर प्रखंड में डॉ. अंबेडकर आवास योजना के आवेदनों की गहन जांच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.