Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की हत्या वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की हत्या वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

    News DeskBy News DeskMarch 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की हत्या वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:सोमवार की रात परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव (45) की निर्मम हत्या कर डाली. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से पड़ोसी संजय श्रीवास्तव को पीट रहे हैं और दर्जनों लोग तमाशबीन बने देख रहे हैं.

    संजय की बेटी पिंकी ने बताया कि संजय कनवाई चालक है और ज्यादातर घर से बाहर ही रहते है. घर में चार बहने की रहती है. पड़ोस में रहने वाले लोगों के साथ जमीन को लेकर अक्सर होता था. कई बार मारपीट भी हुई है. मामला परसुडीह थाना में भी जाता था. जहां दोनों पक्षों में समझौता हो जाता था.

     

    सोमवार की रात उसके पिता घर के बाहर खड़े थे तभी पड़ोस में रहने वाले संतोष, आनंद, रोहित और आयुष समेत दो अन्य लोगों ने उन्हें को घेर लिया और लात- घूसों से पिटाई शुरू कर दी. पिटाई करने के बाद सभी संजय को घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए. इस दौरान आसपास के लोग मूक दर्शक बने रहे किसी ने भी उसके पिता को बचाने का प्रयास नहीं किया. पिंकी ने आरोप लगाया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने गई तो पुलिस ने भी उनकी मदद नहीं की. अंततः अपने पिता को टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर गयी जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. देर रात पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें महिला भी शामिल है

    सवाल उठता है कि जिस तरह से संजय श्रीवास्तव की हत्या की गई है क्या मोब लिंचिंग की श्रेणी में नहीं आता ? हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ मॉब लिंचिंग के तहत धाराओं के आधार पर केस दर्ज नहीं हो सकता ? क्या तमाशबीन भीड़ और पुलिस दोषी नहीं है ? क्या मृतक़ को इंसाफ मिलेगा ?

    जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों ने कनवाई चालक संजय श्रीवास्तव की हत्या वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज के इतिहास विभाग की ओर से विद्यार्थियों को “छावा” फिल्म दिखाई गई
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी ने नई बहस को दिया जन्म

    Related Posts

    फीडर-6 की बदहाल बिजली से ग्रामीणों में आक्रोश

    August 29, 2026

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    August 29, 2026

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    August 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फीडर-6 की बदहाल बिजली से ग्रामीणों में आक्रोश

    छऊ कला केंद्र के समग्र विकास की बनेगी कार्ययोजना

    मनोहरपुर में रुकेगी टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस

    बारिश ने खोली सड़कों की पोल, जमशेदपुर की कई सड़कें बनीं हादसों का कारण

    एमजीएम अस्पताल की लिफ्ट बीच में फंसी, 20-25 मरीज और परिजन हुए परेशान

    पोराभुमरी में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    SIR-2026: दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

    नेपाल की त्रासदी पर अर्जुन मुंडा ने जताया शोक, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

    NIA की कार्रवाई के बीच प्रिंस खान गैंग की नई चाल, कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

    जमीन विवाद में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, एमजीएम पहुंचे अर्जुन मुंडा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.