Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा एन एच 75 पर लगा जाम,लाठी चार्ज और पथराव में दो-तीन पुलिसकर्मी तथा दर्जनों ग्रामीण हुए जख्मी
    Breaking News झारखंड

    गढ़वा एन एच 75 पर लगा जाम,लाठी चार्ज और पथराव में दो-तीन पुलिसकर्मी तथा दर्जनों ग्रामीण हुए जख्मी

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    गढ़वा एन एच 75 पर लगा जाम,लाठी चार्ज और पथराव में दो-तीन पुलिसकर्मी तथा दर्जनों ग्रामीण हुए जख्मी

    बिना कारण दो ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद उग्र ग्रामीण हुए शांत

    मेराल : गढ़वा एसपी दीपक कुमार पांडे द्वारा बिना कारण दो ग्रामीण के साथ मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद करीब 2 घंटा से एन एच 75 जाम कर रहे उग्र ग्रामीण शांत हुए तथा यातायात बहाल किया गया. जानकारी के अनुसार मेराल थाना के पेट्रोलिंग पार्टी के पुलिस पदाधिकारी द्वारा रविवार की शाम को दो स्थानीय युवकों के साथ मारपीट किया गया. मारपीट किए जाने के विरोध में स्थानीय लोगों ने एन एच 75 को जाम कर दिया.

     

    इसी बीच बंशीधर नगर से आ रहे पलामू सांसद बीडी राम के आने की सूचना ग्रामीणों को मिल गई. ग्रामीण चाह रहे थे कि सांसद पुलिस के उच्च अधिकारी से बात कर बिना कारण युवक के साथ मारपीट करने वाले पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई कराए| परंतु उग्र ग्रामीणों को देखकर सांसद के सुरक्षाकर्मी गाड़ी को बैक कराकर वापस लौट गए. सांसद के लौटने के बाद ग्रामीण और उग्र हो गए इस बीच हाईवे पर दोनों तरफ से आधा किलोमीटर जाम लग गया.

     

    सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद मुखिया पति सुरेंद्र गोस्वामी,थाना प्रभारी विष्णु कांत दलबल के साथ पहुंचकर उग्र ग्रामीणों से वार्ता करने लगे. ग्रामीणों का मांग था कि बिना करण के गुमटी के पास बैठे दो युवकों के साथ थाना पुलिस द्वारा मारपीट की गई है. दोषी पुलिस पदाधिकारी पर करवाई की जाए. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद थाना प्रभारी उनकी मांग को लिखित रूप से देने की बात कहे. थाना प्रभारी के कहने के बाद ग्रामीणों द्वारा आवेदन लिखा गया. इसी बीच गढ़वा से पहुंचे पुलिस बल के जवानों ने लाठी चार्ज कर दिया जिससे मामला और बीगड गया.

     

     

    इसकी सूचना मिलते ही बीडीओ जागो महतो, एसपी दीपक कुमार पांडे घटनास्थल पर पहुंचकर उग्र ग्रामीणों से वार्ता की. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद एसपी ने दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद शांत हुए तथा यातायात बहाल किया जा सका| एसपी दीपक कुमार पांडे ने कहा बाना महुआ के पास मेराल थाना का पेट्रोलिंग गाड़ी आया था, उसी दरमियानी यहां कुछ लोगों से बकझक हो गया. जिसको लेकर स्थानीय लोग सडक जाम कर दिए थे. बाद में और पुलीस बल तथा पदाधिकारी पहुंचकर लोगों को समझा बुझा रहे थे, इसी दरमियान कुछ कंफ्यूजन हुआ तथा ग्रामीण पथराव कर दिए. अब स्थित सामान्य है, गांव वालों का जो मांग है उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोटरी क्लब और मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में हुआ ‘गरबा नाइट’ का आयोजन
    Next Article रघुवर दास ने पूजा पंडाल का किया उद्घाटन,पंडाल को स्वामी नारायण मंदिर का रूप दिया गया

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.