Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल निर्माण पर चर्चा
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल निर्माण पर चर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा में कारा सुरक्षा समिति की बैठक, नए जेल निर्माण पर चर्चा

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: कारा सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले में प्रस्तावित नए जेल के निर्माण से जुड़ी आवश्यकताओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए चयनित स्थल की मिट्टी जांच (सोइल टेस्टिंग), कारा भवन की ड्रॉइंग, प्राक्कलन तथा पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    सोइल टेस्टिंग कार्य में एजेंसी द्वारा बरती जा रही शिथिलता पर नाराजगी जताते हुए उपायुक्त ने स्पष्टीकरण लेने और विभाग को पत्र लिखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मार्च माह के भीतर सोइल टेस्टिंग और ड्रॉइंग से जुड़े कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं।

    बैठक में मंडल कारा अधीक्षक ने बताया कि जेल का सुरक्षा ऑडिट और अलार्म परेड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वॉकी-टॉकी, सायरन, जालीनुमा बैरिकेडिंग और इलेक्ट्रिक फेंसिंग जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई।

    उपायुक्त ने कारा में आने-जाने वाले लोगों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने तथा मुलाकात के बाद बंदियों को दी जाने वाली सामग्री की जांच के बाद ही प्रवेश देने के निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार, मंडल कारा अधीक्षक विजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, 21 चालकों के लाइसेंस निलंबित
    Next Article अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति गालूडीह शाखा की नई कमेटी का गठन, डिंपल अग्रवाल बनीं अध्यक्ष

    Related Posts

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    July 20, 2026

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    July 20, 2026

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    July 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने श्रावणी मेले को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।

    बागबेड़ा धोबी घाट में श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई अषाढ़ी पूजा, सौंदर्यीकरण का मिला भरोसा

    बोकारो – मुख्यमंत्री कौशल विकास केंद्र में एक व्यक्ति की हत्या

    गिरिडीह प्रेमिका के बुलावे पर डॉक्टर के घर पहुंचा युवक, चली गोली; हाथ चकनाचूर, बिरनी में सनसनी

    सारण में वकील पिता पुत्र हत्याकांड के गवाह की हत्या के मामले में। सारण पुलिस ने चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

    कैमरे पर सड़क का सवाल पूछना पड़ा भारी!

    रामगढ़ स्मार्ट मीटर के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, भुरकुंडा बिजली कार्यालय का घेराव।।Q

    हनफिया उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने जमा किए एसआईआर फॉर्म, बीएलओ के कार्यों की सराहना

    सामाजिक संस्था ‘यात्रा – एक नई जीवन की शुरुआत’ ने 6वाँ स्थापना दिवस सेवा और समर्पण के साथ मनाया

    गिरिडीह 17.39 करोड़ की 119 विकास योजनाओं का शिलान्यास, मंत्री सुदिव्य कुमार ने संवेदकों को दी चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.