Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया 

    Aman KumarBy Aman KumarJune 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर । घाघीडीह केंद्रीय कारा एवं घाटशिला उप कारा में रविवार को जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। घाघीडीह केंद्रीय कारा में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार सौरभ त्रिपाठी ने तीन मामलों की सुनवाई की। जिसमे 01 वाद का निष्पादन हुआ जिसमें बोड़ाम थाना कांड संख्या 21/24 के आरोपी मो. फैजान आलम लाभान्वित हुआ। परंतु लाभाविन्त बंदी द्वारा अर्थदण्ड की राशि जमा नहीं करने के फलस्वरूप कारा से उसे मुक्त नहीं किया गया । वहीं दूसरी ओर घाटशिला उप कारा में एसीजेएम अशोक कुमार ने पांच मामलों की सुनवाई की , जिसमें तीन वादों का निष्पादन हुआ। जिसमें तीन बंदी लाभान्वित हुए जिन्हें रिहाई किया गया । रिहाई किए जाने वालों में क्रमशः जादूगोड़ा कांड संख्या : 59/24 के आरोपी जयराम सोरेन एवं चाकुलिया थाना कांड संख्या : 51/24 के आरोपी लेवा सोरेन उर्फ भोंदू सोरेन तथा चाकुलिया थाना कांड संख्या: 42/24 के आरोपी नेपाल हांसदा को रिहाई किया गया । इस मौके पर पैनल लॉयर सुबोध हेंब्रम भी मौजूद रहे। इससे पहले न्यायिक दंडाधिकारी ने बंदियों से एक-एक कर बात की तथा उनसे उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। जेल में रहन-सहन, भोजन, न्यायिक सहयोग परिवार के संबंध में हर मुद्दे पर बंदियों से बात की। दोनों कारा में चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें कारा चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा बंदियों का स्वास्थ्य जाँच किया गया।

    घाघीडीह केंद्रीय कारा व घाटशिला उपकारा में जेल अदालत सह चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपुणे जिले में इंद्रायणी नदी पर बना लोहे का पुल ढहा; चार लोगों की मौत, 18 घायल
    Next Article वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के साथ उनका समाधान करने में मीडिया की भूमिका अहम:कोमल भाई 

    Related Posts

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    October 23, 2026

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    October 23, 2026

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    October 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के बीच स्वच्छता को लेकर कार्यशाला आयोजित

    पीएनके टाइप दुर्गा पूजा धूमधाम से संपन्न, कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों का रहा सराहनीय योगदान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री शिवकुमार ने पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क से मुलाकात की

    यूरोप की कई कार कंपनियां भारत में तलाश रहीं विनिर्माण के अवसर : गोयल

    झोटा की हत्या को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर विधानसभा में कांग्रेस विधायकों का हंगामा

    निशानेबाज मोना अग्रवाल ने एशियाई पैरा खेलों में विश्व रिकॉर्ड के साथ दूसरा स्वर्ण जीता

    संरा की स्थापना के 80 साल बाद भी शांति कायम करने के लिए जूझ रही सुरक्षा परिषद: भारत

    हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा

    कार के बोनट पर पिता-पुत्र को 4 किलोमीटर तक घसीटा, ग्रामीणों ने पीछा कर रुकवाई गाड़ी

    ग्वालियर में 14 साल के बच्चे की बलि देने की कोशिश का आरोप, गले और सिर पर चाकू से किए 9 वार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.