Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का बना गढ़ ! एसएसपी पीयूष पांडे के योगदान के बाद साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का बना गढ़ ! एसएसपी पीयूष पांडे के योगदान के बाद साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 28, 2025Updated:May 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का बना गढ़ !
    एसएसपी पीयूष पांडे के योगदान के बाद साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का गढ़ बनता जा रहा है कई लोग साइबर ठगी का शिकार हो चुके हैं यूसिल के वैज्ञानिक आर एल पटनायक एक करोड़ 27 लाख रुपए के शेयर ट्रेडिंग के नाम पर साइबर ठगी का शिकार हुए हैं 4 महीने बाद भी अभी तक उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है लगातार जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर अपराधी बढ़ रहे हैं दर्जनों युवा इस अपराध में शामिल है कई युवाओं को साइबर थाना से नोटिस भी जारी किया गया है एवं लगातार लोग इस तरीके के शिकार भी हो रहे हैं ।
    नए एसएसपी पीयूष पांडे के आने पर लोगों को उम्मीद जगी है कि जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई होगी।
    साइबर अपराध में रोक लगाना एस एस पी के लिए काफी बड़ी चुनौती होगी पुलिस के द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके बाद भी ठगी का कारोबार बंद होने का नाम नहीं ले रही है युवाओं के द्वारा लगातार भोले भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं।
    एक साल में कई लोग ठगी के शिकार हो चुके हैं। पुलिस ने कोकदा गांव से पांच युवकों को गिरफ्तार कर साइबर ठगी का खुलासा किया था कोकदा के रोहित भगत, मलय भगत, मंतोष भगत समेत दो अन्य को जेल भेजा गया। इसके बाद भी साइबर नेटवर्क कमजोर नहीं हुआ। गाजियाबाद और पटना साइबर थाना से लगातार नोटिस भेजे जा रहे हैं।
    हाल ही में पांच लोगों को नोटिस भेजा गया। इनमें नवरंग मार्केट के निहंशु सिंह, कोकदा के जगदीश कुमार भगत, काला पत्थर के उज्ज्वल कुमार प्रमाणिक, जादूगोड़ा के हेमंत कुमार कालिंदी और कुल्डीहा के दीपक कुमार भगत शामिल हैं। गुजरात पुलिस ने इचढ़ा के साइबर ठगों को भी कई बार नोटिस दिया हे।
    आसानबनी के महेश्वर दास के खाते से 30 हजार रुपये उड़ाए गए। कई अन्य लोगों के खाते से भी पैसे निकाले गए हैं। इन मामलों की शिकायत जादूगोड़ा थाना में दर्ज की गई है।
    युवाओं में साइबर अपराध की लत तेजी से बढ़ रही है। करोड़पति बनने की चाह में वे इस जाल में फंस रहे हैं। इसका मुख्य केंद्र जादूगोड़ा के राखा माइंस और कोकदा में है। ग्रामीणों को लालच देकर उनसे बैंक खाता लिया जाता है। इन खातों में ठगी का पैसा भेजा जाता है। कमीशन देकर बाकी रकम ठग ले लेते हैं। इसी लालच में गांव के लोग भी इस अपराध में शामिल हो रहे हैं।
    । युवाओं के पास अचानक बड़ी गाड़ियां, मकान और महंगे मोबाइल आने से भी लोगों को उनके अपराध में शामिल होने का संदेह हो रहा है।जादूगोड़ा क्षेत्र ठगी करने वालों के लिए काफी सेफ जोन है

    जादूगोड़ा थाना क्षेत्र साइबर अपराधियों का बना गढ़ ! एसएसपी पीयूष पांडे के योगदान के बाद साइबर ठगो पर बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जगी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय समाज में महिलाओं की भूमिका” पर एक इंटरएक्टिव लाइब्रेरी टॉक का सफल आयोजन
    Next Article जामताड़ा के नए डीसी रवि आनंद से मिले राजद जिला दिनेश यादव, जनमुद्दाओं पर की चर्चा

    Related Posts

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.