59वें वर्ष में जादूगोड़ा मोड़ पूजा, 11 लाख का बनेगा भव्य पंडाल
*पर्यावरण संरक्षण की थीम पर बांस-मिट्टी से तैयार हो रहा पंडाल, 58 वर्षों से शक्ति पदो मजूमदार करा रहे पूजा*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, जादूगोड़ा
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा मोड़ कमेटी इस वर्ष 59वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। 1968 से जारी यह पूजा विभिन्न समुदायों और गांवों की एकता व भाईचारे की मिसाल बनी हुई है। इस वर्ष करीब 11 लाख रुपये की लागत से पर्यावरण संरक्षण की थीम पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। बांस और मिट्टी से बन रहे पंडाल को कोलकाता के संजय डेकोरेटर की 20-25 सदस्यीय टीम अंतिम रूप दे रही है।
कमेटी के अनुसार प्रतिमा में वरिष्ठ सदस्य अजीत बारीक का सहयोग है। विद्युत सज्जा भी आकर्षण का केंद्र होगी। मुख्य पुजारी शक्ति पदो मजूमदार लगातार 58 वर्षों से पूजा करा रहे हैं। महाष्टमी पूजा, नवमी का हलवा-चना और दशमी की खीर-खिचड़ी महाभोग यहां की खास पहचान है। महिला सदस्य भी सजावट, भोग-प्रसाद और अतिथि सत्कार में सक्रिय हैं।
अध्यक्ष अमित कुमार साव व सचिव किशोर कांवटिया ने श्रद्धालुओं से पूजा में शामिल होने की अपील की। कमेटी में कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष गोपाल साहा, सह सचिव आशीष राणा, सह कोषाध्यक्ष उदय लाहा, सलाहकार प्रेम गुप्ता, संजीव लाहा, सुशील अग्रवाल, मोहन रजक, देवव्रत नामाता तथा सदस्य प्रमोद कालिंदी, उदय चौधरी, शिबू पाल, अशोक कुमार सिंह, दीपक गुप्ता, नीरद दे, अमित दे, जय प्रकाश लोधा, योगेश अग्रवाल, टीटू सरदार, सुधीर कश्यप और रंजीत सिंह सहित पूरी टीम जुटी है।

