आरकेएफएल प्लांट एक में 18.25 प्रतिशत बोनस पर समझौता
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया।
औद्योगिक क्षेत्र के फेज छह स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट एक में गुरुवार को प्रबंधन और आरकेएफएल कामगार संघ के बीच वर्ष 2025-26 के बोनस को लेकर वार्ता हुई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई वार्ता के बाद 18.25 प्रतिशत बोनस पर सहमति बनी। समझौते के तहत स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 1,06,227 रुपये और न्यूनतम 45,236 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस राशि सितंबर के वेतन के साथ कर्मचारियों के खाते में भेजी जाएगी।
समझौते पर प्रबंधन की ओर से सीईओ एसपी सेनापति, सीएचआरओ भूपेंद्र कुमार लोधी, प्लांट हेड एम. बालामुरली व एचआर हेड रिंटू मुखर्जी तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष अभय कुमार लाभ, उपाध्यक्ष दिनेश राम, महासचिव तारकेश्वर यादव, सह सचिव नवल झा, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव, शैलेन्द्र सिंह, बिपुल हलधर व अशोक मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। समझौते के बाद कामगारों ने खुशी जताते हुए प्रबंधन और यूनियन के प्रति आभार जताया।

