Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस जितनी जल्दी खत्म हो जाए, लोकतंत्र के लिए उतना अच्छा: असदुद्दीन ओवैसी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस जितनी जल्दी खत्म हो जाए, लोकतंत्र के लिए उतना अच्छा: असदुद्दीन ओवैसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबलपुर. आल इंडिया मजलिस इत्तेहाद उल मुस्लिमीन के अध्यक्ष व हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर के सुब्बाशाह मैदान में कहा कि कांग्रेस में दम नहीं रहा, अब वह कभी सत्ता में नहीं आ सकती. कांग्रेस जितनी जल्दी खत्म हो जाएगी, भारत के लोकतंत्र के लिए उतना अच्छा होगा. वे जबलपुर के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड अंतर्गत सुब्बाह शाह मैदान में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. उनकी पार्टी ने नगर निगम चुनाव में कई वार्ड से अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं. उन्हीं के समर्थन में उनका जबलपुर आगमन हुआ.

    असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस के वोट काटने के आरोप पर भी अपना बयान दिया और कहा कि कमलनाथ बताएं कि आखिर क्यों वह मध्य प्रदेश की सरकार गिरने से वह नहीं बचा पाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिराज सिंधिया आखिर क्यों नरेंद्र मोदी की गोदी में जाकर बैठ गए. ओवैसी ने कहा कि मुझ पर आरोप लगाने की वजह अगर कांग्रेस अपने गिरेबान में झांके तो सही होगा. ओवैसी ने कमलनाथ को चुनौती दी है कि वह बता देगी किस तरह से मेरे वोट काटकर कांग्रेस को जीता सकते हैं. ओवैसी ने यह भी कहा कि मैं हमेशा जीत के आता हूँ. हार जीत को सोचने वाले जाए भाड़ में.
    असुद्दीन ओवैसी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम हिंसा से नहीं बल्कि वोट की ताकत से मुस्लिमों को मजबूत करेंगे. वहीं उन्होंने कहा कि दिल्ली में आखिर जुबेर को क्यो गिरफ्तार किया गया है और आखिर क्यों नूपुर शर्मा को मोदी सरकार ने छोड़ दिया. वहीं ओवैसी ने भारत और देश की सीमा लद्दाख में चीन के द्वारा जमीन पर किए जा रहे कब्जे पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला.

    उन्होंने कहा कि मुस्लिम सियासी ताकत अगर बन रही है तभी इसका समाधान होगा नहीं तो इसका कुछ भी मसला नहीं निकलेगा. ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि एक मुस्लिम लीडरशिप हो और इसे बनाया जाना बहुत ही जरूरी है. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा बताएं कि आखिर भारत देश में गरीब और अशिक्षित मुस्लिम लोग क्यों हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुस्लिमों की तालीम के लिए प्रदेश में किसी भी तरह के इंतजाम नहीं किए गए हैं.
    असदुद्दीन ओवैसी की आम सभा में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ. उनका यह कार्यक्रम रवींद्रनाथ टैगोर वार्ड के सुब्बाशाह मैदान में हुआ था जहां पर की इतनी भीड़ पहुंच गई कि पुलिस को भी उन्हें काबू करने में पसीना छूट गया. हालात ऐसे बन गए कि पुलिस भी हंगामाकर्ताओं के सामने थक गई और किनारे खड़ी होकर मूकदर्शक बनी रही. ओवैसी के कार्यक्रम में हजारों लोग बैरिकेडिंग तोड़कर उनके मंच के पास पहुंच गए. बेकाबू हो रही भीड़ को समझाने की वजह ओवैसी लगातार अपना भाषण देते रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleट्रक में छिपकर यूएस में घुसने की कर रहे थे कोशिश, दम घुटकर 46 की मौत, 16 भर्ती
    Next Article बाबा बैधनाथ सेवा संघ के संपर्क पोस्टर का हुआ विमोचन

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.