Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » G20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम बोले- सुनिश्चित करें देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    G20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम बोले- सुनिश्चित करें देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    G20 समिट को सफल बनाना दिल्लीवासियों की जिम्मेदारी, पीएम बोले- सुनिश्चित करें देश की प्रतिष्ठा पर आंच न आए
    पीएम मोदी ने शनिवार को दिल्ली के लोगों से असुविधा के बावजूद आगामी जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने में मदद करने का आग्रह किया। शिखर सम्मेलन 9 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित किया जाएगा। इसमें यूरोपीय संघ और आमंत्रित अतिथि देशों के 30 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शीर्ष अधिकारियों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 14 प्रमुखों के भाग लेने की संभावना है।

     

     

    देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए
    दो देशों की यात्रा से लौटने पर यहां हवाईअड्डे पर एक सार्वजनिक स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने लोगों से जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियों के कारण होने वाली असुविधा के लिए पहले से माफी मांगी। पीएम मोदी ने कहा, “पूरा देश जी20 शिखर सम्मेलन का मेजबान है, लेकिन मेहमान दिल्ली आ रहे हैं। दिल्ली के निवासियों पर जी20 शिखर सम्मेलन को सफल बनाने की विशेष जिम्मेदारी है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि देश की प्रतिष्ठा पर जरा भी आंच न आए।”

     

     

     

    असुविधा के लिए आपसे पहले से माफी मांगता हूं
    उन्होंने माना कि ट्रैफिक नियमों में बदलाव से दिल्लीवासियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘5 सितंबर से 15 सितंबर तक बहुत असुविधा होगी, इसके लिए मैं पहले से माफी मांगता हूं। ये हमारे मेहमान हैं, ट्रैफिक नियम बदल जाएंगे, आपको कई जगहों पर जाने से रोका जाएगा लेकिन कुछ चीजें जरूरी हैं।’ उन्होंने कहा, “जी20 के लिए दिल्ली के निवासियों को एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह सुनिश्चित करना आपकी जिम्मेदारी है कि राष्ट्रीय तिरंगा शान से ऊंचा लहराता रहे।”

     

     

     

    चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले
    पालम हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स में भाग लेने गया था…मुझे ब्रिक्स के दौरान चंद्रयान-3 के लिए बहुत सारे बधाई संदेश मिले। पूरी दुनिया ने बधाई संदेश भेजे हैं।” पीएम मोदी ने कहा, ‘जिस बिंदु पर चंद्रयान-3 उतरा, उस बिंदु का नाम ‘शिवशक्ति’ रखा गया। शिव की बात होती है तो शुभम होता है और शक्ति की बात होती है तो मेरे देश के नारी शक्ति की बात होती है…चंद्रयान-2 बिंदु का नाम ‘तिरंगा’ रखा गया।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआभाविक के सदस्यता अभियान में दस हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य
    Next Article झारखड एवं बिहार राज्य के मछुआरों के सर्वांगीण विकास हेतु सोनादेवी विश्व विद्यालय, घाटशिला तथा बिहार राज्य मत्स्य सहकारी महासंघ, पटना के मध्य एमओयू हस्ताक्षरित

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.