Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इजरायल में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, क्या हैं इसके लक्षण और लोगों को है इससे कितना खतरा
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इजरायल में मिला कोरोना का नया वेरिएंट, क्या हैं इसके लक्षण और लोगों को है इससे कितना खतरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 17, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जेरूसलम. दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामलों में थोड़ी बढ़ती हुई रफ्तार देखने को मिली है. लेकिन अभी तक लोगों और सरकारों के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि वायरस के बार-बार नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं, जिसने कोविड को खत्म करने की चुनौतियों को बढ़ा दिया है. ऐसा ही एक नया वेरिएंट इजरायल में सामने आया है. इजरायल में बुधवार को कोविड-19 के नए वेरिएंट के दो केस सामने आए हैं. ऐसे में अभी दुनिया को ये समझ नहीं आ रहा है कि इस नए वेरिएंट को लेकर किस तरह से रिस्पांस करना है. इस वेरिएंट का पता ऐसा समय पर चला है, जब चीन में तेजी से कोविड मामले बढ़ रहे हैं.गौरतलब है कि SARS-CoV-2 यानी कोरोना वायरस के सबसे घातक और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट ओमिक्रॉन का पता पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में चला था. इसके बाद ये वेरिएंट तेजी से दुनिया के अलग-अलग देशों में पहुंच गया और इस वेरिएंट के चलते कई देशों में कोविड मामलों में इजाफा देखने को मिला. दूसरी ओर, इससे पहले डेल्टा वेरिएंट ने भी दुनियाभर में केस बढ़ाने का काम किया था. ऐसे में हर बार सामने आ रहे वेरिएंट चिंता का सबब है. वहीं, ऐसे में आइए इजरायल में सामने आए वेरिएंट के बारे में जाना जाए कि ये कितना खतरनाक है और इसके लक्षण क्या हैं?
    नया स्ट्रेन ओमिक्रॉन के दो सब-वेरिएंट्स से जुड़ा हुआ है. इन दो सब वेरिएंट्स को BA.1 और BA.2 के नाम से जाना जाता है. नए वेरिएंट से पॉजिटिव पाए गए दो लोग इजरायल के बेन गुरियन एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री थे. अभी तक नए वेरिएंट का कोई नाम नहीं दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित लोगों में बुखार, सिरदर्द और मांसपेशी डिस्ट्रोफी के हल्के लक्षण देखने को मिले हैं. उन्हें किसी तरह की विशेष मेडिकल मदद की जरूरत नहीं है. दोनों संक्रमित मरीज किशोर हैं.

    इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने अभी तक वेरिएंट के ऑरिजन को लेकर जवाब देने के लिए अपनी रिसर्च को पूरा नहीं किया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नैशमैन ऐश ने कहा कि वेरिएंट का ऑरिजन इजरायल में ही हुआ हो सकता है. हो सकता है कि ये दोनों ही किशोर फ्लाइट में सवार होने से पहले ही संक्रमित हुए हों. इजरालयी हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ज्वाइंट स्ट्रेन का होना आम बात है. ऐसा तब होता है, जब एक ही सेल में दो वायरस होते हैं. जब वे बढ़ने लगते हैं, तो वे जेनेटिक मटैरियल का आदान-प्रदान करते हैं. इसकी वजह से एक नया वायरस बनता है. फिलहाल इसे ही नए वेरिएंट की वजह बताई गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDRDO ने किया कमाल: 45 दिनों में बनाई सात मंजिला इमारत, इसमें बनेगा भारत का सबसे खतरनाक हथियार
    Next Article नरकटही में सी आरोग्य निकेतन प्राइवेट क्लीनिक के समीप सड़क किनारे एक लावारिश नवजात मिला, अस्पताल ले जाने के क्रम में हुई मौत

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.