Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चीन ने दिया पाक को झटका, अब नहीं देना चाहता ऋण, इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    चीन ने दिया पाक को झटका, अब नहीं देना चाहता ऋण, इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    इस्लामाबाद. खस्ताहाल पाकिस्तान का उसके रहनुमा चीन ने भी साथ छोड़ दिया है. पाकिस्तान की महत्वाकांक्षी मेनलाइन-1 रेलवे परियोजना के लिए छह अरब डालर (करीब 45 हजार करोड़ रुपये) का कर्ज देने से चीन पीछे हट गया है. पाकिस्तान की जर्जर हालत में कर्ज की अदायगी न होने की स्थिति को देखते हुए उसने अपना इरादा बदला.

    कोरोना महामारी के बाद चीन ने पाकिस्तान में चल रही कई परियोजनाओं की अब दोबारा समीक्षा करना शुरू कर दिया है. चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कारीडोर (सीपीईसी) के तहत चल रही योजनाओं में रेलवे की परियोजना एमएल-1 भी है. इस योजना में चीन ने पाकिस्तान को 6 अरब डालर का ऋण देने की सहमति दी थी. पिछले दिनों इसके प्रस्ताव पर दोनों देशों के बीच समझौता भी हुआ था. पाकिस्तान ने ऋणा के लिए सभी औपचारिकता पूरी कर दी थीं. यह योजना पूर्व में 9 अरब डालर की थी. जिसे बाद में घटाकर 6.9 अरब डालर का कर दिया गया था.

    बीजिंग ने इस ऋण को लेकर 30 मार्च को अपने संबंधित विभागों के साथ बैठक की थी. जिसमें पाकिस्तान की खस्ता हालत को देखते हुए माना गया था कि इस ऋण की अदायगी में मुश्किल होगी. पाकिस्तान के अधिकारियों के अनुसार चीन ने इस परियोजना को लेकर अपनी चिंता से अवगत करा दिया है. माना जा रहा है कि पाकिस्तान इस ऋण की अदायगी के लिए कोई ठोस प्रस्ताव चीन को नहीं दे सका है. ज्ञात हो कि इस परियोजना में पेशावर से कराची तक रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाना था. यह परियोजना पाक के चार राज्यों से गुजरेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेना के 400 रिटायर्ड डॉक्टर संभालेंगे कोरोना के खिलाफ मोर्चा, देश भर में होंगे तैनात
    Next Article सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी तस्वीर पर लिखा- अब घर में रहना बन गया शौक

    Related Posts

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    November 7, 2026

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    November 7, 2026

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    November 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    McLuck Casino Review: Features, Games, and the Player Experience

    नवी मुंबई में रिश्ता तोड़ा तो पिस्टल निकाली…

    त्योहारों की रौनक के साथ सुरक्षा, स्वच्छता और सद्भाव की भी हो गारंटी

    चेहरे पर आग के निशान, लेकिन हौसला फौलादी! दीपिका के स्टंट करने वाली इस लड़की को पहचानना हुआ मुश्किल

    दीपावली बने विकसित एवं समृद्ध भारत की नई ज्योति

    बाइक चोरी के शक में विक्षिप्त की पिटाई, पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया

    धनतेरस पर बहरागोड़ा के बाजारों में उमड़ी भीड़, वाहनों की खरीदारी में भी उत्साह

    विजय-2 लौह अयस्क खदान फिर खोलने की मांग, ग्रामीणों को रोजगार देने पर जोर

    पांच दिन से अंधेरे में डूबे धानघोरी गांव में 24 घंटे में लगा नया ट्रांसफॉर्मर

    महिला सुरक्षाकर्मी से सहकर्मी गार्ड ने किया दुर्व्यवहार, थाने में प्राथमिकी दर्ज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.