Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंचाई करने के लिए नदी खोद कर पांचकुड़ी के किसान निकाल रहे है पानी
    Uncategorized

    सिंचाई करने के लिए नदी खोद कर पांचकुड़ी के किसान निकाल रहे है पानी

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 21, 2021Updated:April 21, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बागडेहरी/जामताड़ा: गर्मी का मौसम आते ही एक ओर जहां विभिन्न तालाब, नदीयाँ, जलाशय सुखने लगती है|ऐसे में जामताड़ा जिला भी इससे अछुता नही रहता है|आपको बता दे जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड के हिंगलो तथा कुरुली नदी भी पूर्णतः सुख गया है|इससे आमजनों के स्नान के साथ-साथ किसानों को रबि फसल की सिंचाई करने में भी भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है|नदीयों के साथ-साथ कुंडहित प्रखंड में विभिन्न तालाब व जलाशय भी सुख गये है|

    स्नान में परेशानी:कुंडहित प्रखंड के बिक्रमपुर गांव में हिंगलो तथा कुरुली नदी के सुखने के साथ-साथ विभिन्न तालाब व जलाशय सुख गये है|नदी व तालाब सुखने से सबसे ज्यादा लोगों को स्नान करने में भारी दिक्कतें होती है|बता दे बिक्रमपुर में कुछ तालाब में पानी रहता है वह भी स्नान लायक नही रहता है|पानी कीचड़युक्त हो जाता है|जिससे लोग स्नान नही कर पाते है|साथ ही पशुओं को भी लोग इन भीषण गर्मी में नहला नही पाते है|लोग चापाकल के पानी से नाम मात्र गाय व भैसों को नहला पाते है|इससे चापाकल में भीड़ लग जाती है|जिससे सभी लोग नही नहला पाते है|

    लोग कैसे करते है स्नान:नदी में लोग छोटे-छोटे कुदाली से गड्ढे खोदते है|पानी को बर्तन या छोटे बाल्टी से साफ करते है|इसके बाद लोग एक- एक मग पानी लेते है और नहाते है|इससे लोगों को बहुत परेशानी होती है|वही कुछ लोग चापाकल के पानी से नहाते है|इससे चापाकल में भीड़ लग जाती है, तब दूसरी ओर लोगों को पेयजल के काफी मुश्किलें झेलनी पड़ती है|

    नदी खोदकर किसान सिंचाई के लिए निकाल रहे है पानी:नदी, तालाब व विभिन्न छोटी-बड़ी जलाशय सुख जाने से किसानों को भी रबी फसल के सिंचाई के लिए भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है|गौरतलब है कि मनरेगा के तहत दिए गये सिंचाई कूप से किसानों को सिंचाई करने में बहुत हद तक समस्याओं से छुटकारा मिला है|पर अब भी बहुत से किसानों को परेशानीयों का सामना करना पड़ता है|जिसका ताजा उदाहरण बिक्रमपुर पंचायत के पांचकुड़ी गांव के कई किसान है|आज भी पांचकुड़ी के लोग रबि फसल की सिंचाई के लिए कई किसान मिलकर संयुक्त रूप से कुदाल से नदी खोदकर गड्ढा खोदकर फसल की सिंचाई करते है|अब्दुल हलीम, कालाचांद खान, सलीमुद्दिन खान, याकुब खान सहित आदि किसानों ने कहा कि प्रति वर्ष सिंचाई करने के लिए हिंगलो व कुरुली नदी खोदकर पानी की जुगाड़ करते है|

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्र सरकार का बड़ा फैसला: रेमडेसिविर इंजेक्शन और कच्चे माल पर खत्म की कस्टम ड्यूटी
    Next Article जामताड़ा जिला में भी सख्ती से स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा:उपायुक्त

    Related Posts

    Stake Casino Mobile Play: Snelle Sessies en Direct Crypto Actie

    October 2, 2026

    Stake Casino Online: Quick Sessions and the Art of the Instant Spin

    October 2, 2026

    Strategy unlocks potential winnings with casinozonderstortingbonus.nl and informed choices

    October 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    *बखरी में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, एसडीएम ने कहा – भाईचारे के साथ मनाएं पर्व*

    रंगदारी को ले घर पर किया फायरिंग।

    ऑनलाइन सट्टेबाजी और ड्रग्स पर बोले सरयू राय, युवाओं को बचाना जरूरी

    देसी कट्टा और कारतूस के साथ अनुप बंगाली गिरफ्तार

    दुर्गा पूजा को लेकर केंद्रीय पूजा समिति और पुलिस-प्रशासन की बैठक

    बाराद्वारी फायरिंग कांड में दो गिरफ्तार, हथियार उपलब्ध कराने का आरोप

    मवेशी से भिड़ी बाइक,दो युवक जख्मी।छौड़ाही के राजोपुर हनुमान मंदिर के पास हादसा, पीछे बैठे युवक के सि

    छौड़ाही सीएचसी औचक निरीक्षण को पहुंचे क्षेत्रीय विधायक।मरीजों ने बताईं स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याए

    *बखरी थाना में चाइल्ड हेल्प डेस्क का शुभारंभ, बच्चों को मिलेगी त्वरित सहायता*

    गांधी-शास्त्री के विचारों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.