Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया
    Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया
    हैदराबाद:  सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को एक रन से हराया. पॉइंट टेबल में टॉप पर चल रही राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 20 रन की जरूरत थी और उसके 5 विकेट बाकी थे. उसकी जीत तय लग रही थी. लेकिन एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस और भुवनेश्वर कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी कर राजस्थान रॉयल्स से जीत छीन ली. हैदराबाद की इस जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स का प्लेऑफ का रास्ता और कठिन हो गया है. राजस्थान रॉयल्स की यह दूसरी हार है.

     

     

    हैदराबाद में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम एसआरएच के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का फैसला लिया. एसआरएच की शुरुआत खराब रही और उसके ओपनर अभिषेक शर्मा सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हो गए. तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए अनमोलप्रीत सिंह भी 5 रन बनाकर चलते बने. 35 रन पर दो विकेट गंवा चुके सनराइजर्स हैदराबाद को ओपनर ट्रेविस हेड (58) और नीतीश रेड्डी (76) संभाला. इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी की. ट्रेविस हेड 44 गेंद पर 58 रन बनाकर आउट हुए. उनके आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन ने 19 गेंद पर 42 रन की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स के लिए आवेश खान ने 2 और संदीप शर्मा ने एक विकेट लिया.

     

     

     

    202 रन के लक्ष्य की शुरुआत करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के जॉस बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए. इसके बाद संजू सैमसन भी इसी ओवर में चलते बने. भुवनेश्वर ने बटलर की तरह संजू सैमसन को भी खाता नहीं खोलने दिया. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग ने तीसरे विकेट के लिए 76 गेंद में 134 रन की साझेदारी की. यशस्वी जायसवाल ने 30 और रियान पराग ने 31 गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की. यह जोड़ी यशस्वी के आउट होने से टूटी. उन्होंने 40 गेंद पर 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 67 रन बनाए. पराग 49 गेंद में 77 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जमाए.

     

     

    राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर के बाद 5 विकेट पर 182 रन बना लिए थे. इस तरह उसे आखिरी 2 ओवर में जीत के लिए 20 रन की जरूरत थी. पैट कमिंस ने 19वां ओवर फेंका और इसमें 7 रन खर्च किए. कमिंस ने इसी ओवर में ध्रुव जुरेल को आउट भी किया. इसके बाद भुवनेश्वर कुमार 20वां ओवर लेकर आए. भुवी ने इस ओवर में सिर्फ 11 रन दिए और आखिरी गेंद पर रोवमन पॉवेल को आउट कर अपनी टीम को जीत दिलाई. राजस्थान रॉयल्स को आखिरी गेंद पर 2 रन की जरूरत थी, लेकिन रोवमन पॉवेल इस गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleत्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद-बिक्री पर लिमिट तय कर दी
    Next Article राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से किशोरी लाल को बनाया उम्मीदवार

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.