Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से किशोरी लाल को बनाया उम्मीदवार
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से किशोरी लाल को बनाया उम्मीदवार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राहुल गांधी रायबरेली से लड़ेंगे चुनाव, अमेठी से किशोरी लाल को बनाया उम्मीदवार
    नई दिल्ली. कांग्रेस ने अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारा है. लंबे समय से इन सीटों को लेकर सस्पेंस बना हुआ था. राहुल गांधी केरल के वायनाड से भी चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं, केएल शर्मा गांधी परिवार के करीबी बताए जाते हैं. वह सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि हैं.

     

     

    कांग्रेस ने शुक्रवार को दो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. इस नई लिस्ट में कांग्रेस ने अमेठी से केएल शर्मा और रायबरेली से राहुल गांधी को अपना प्रत्याशी घोषित किया. पिछले काफी समय से ये कहा जा रहा था कि राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ेंगे. मगर पार्टी ने आखिर समय में अपना मन बदला और राहुल को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा.

     

     

    केएल शर्मा को गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है. रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में लंबे समय से केएल शर्मा ही कामकाज देख रहे हैं.केएल शर्मा का पूरा नाम किशोरी लाल शर्मा है. पंजाब के रहने वाले किशोरी लाल शर्मा पहली बार 1983 में राजीव गांधी के साथ अमेठी पहुंचे थे. उसके बाद से वो लगातार कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे हैं.

     

     

    1991 में राजीव गांधी की मौत के बाद जब इस सीट से गांधी परिवार के सदस्य चुनाव नहीं लड़ते थे फिर भी केएल शर्मा यहां कांग्रेस पार्टी के जो भी सांसद होते थे उनके लिए कार्य करते रहे थे. इसके बाद सोनिया के सांसद बनने के बाद से उनके संसद प्रतिनिधि के तौर पर काम कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया
    Next Article गाजियाबाद की साया गोल्ड सोसायटी में दूषित पानी पीने से 200 से ज्यादा लोग बीमार

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.