Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद-बिक्री पर लिमिट तय कर दी
    Headlines

    त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद-बिक्री पर लिमिट तय कर दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    त्रिपुरा सरकार ने पेट्रोल और डीजल की खरीद-बिक्री पर लिमिट तय कर दी
    नई दिल्ली. त्रिपुरा में मालगाड़ियों का आवागमन बाधित हुआ है, ऐसे में राज्य में ईंधन के स्टोरेज भी खाली हो गए हैं. इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है. ईंधन की कमी की वजह से पेट्रोल डीजल की बिक्री पर भी लिमिट लगाई गई है. राज्य सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि राज्य में दो पहिया वाहन सिर्फ 200 रुपये का और चार पहिया वाहन 500 रुपये से तक का ही पेट्रोल खरीद सकेंगे.

     

     

    जानकारी के मुताबिक असम के जतिंगा में बड़े स्तर पर हुए भूस्खलन की वजह से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है. इस भूस्खलन की वजह से मालगाड़ी भी तय स्थान तक नहीं पहुंच पा रही हैं. इसी वजह से राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों के भंडारण में कमी आ रही है. राज्य सरकार ने इसी चिंदा को दूर करने के लिए यह कदम उठाए हैं. जिसमें पेट्रोल पंप को दो पहिया वाहन, चार पहिया वाहन, बस, मिनी बस और ऑटो रिक्शा को पेट्रोलियम पदार्थ बेचने पर लिमिट लगाई गई है.

     

     

    वाहनों को पेट्रोलियम पदार्थ लिमिट में देने के लिए राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं. दरअसल असम में पिछले कुछ दिन से लगातार मौसम बिगड़ा हुआ है, जिसकी वजह से भूस्खलन हुए हैं. जतिंगा के पास हुए भूस्खलन में ट्रेन की आवाजाही प्रभावित हुई थी. हालांकि यात्री ट्रेन सेवा को चालू कर दिया गया है लेकिन रात के वक्त ट्रैक पर अभी भी ट्रेनों की आवाजाही नहीं की जा रही है.

     

     

    मालगाड़ी ट्रेन की आवाजाही बाधित होने की वजह से राज्य सरकार में वैसे तो कई तरह के भंडारण की कमी हो रही है, लेकिन उससे सबसे पहले प्रभावित होने वाला क्षेत्र पेट्रोलियम है. राज्य सरकार ने दो पहिया वाहन के लिए 200 रुपये का पेट्रोल, चार पहिया वाहन के लिए 500 रुपये का पेट्रोल, बस के लिए 60 लीटर डीजल, मिनी बस के लिए 40 लीटर डीजल और ऑटो रिक्शा या तिपहिया वाहनों के लिए 15 लीटर डीजल की लिमिट तय की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदी फ़िल्म “पॉलिटिकल वॉर” इंडी फिल्म्स वर्ल्ड डॉट कॉम पर होगी स्ट्रीम
    Next Article आईपीएल : सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 1 रन से हराया

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.