Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल की तर्ज़ पर जमशेदपुर में 16 मई से शुरू होगा PPL, प्लाज़्मा और रक्तदान कर बनेंगे स्कोर
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    आईपीएल की तर्ज़ पर जमशेदपुर में 16 मई से शुरू होगा PPL, प्लाज़्मा और रक्तदान कर बनेंगे स्कोर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    थमा नहीं है क्रिकेट का रोमांच … !
    आईपीएल की तर्ज़ पर जमशेदपुर में 16 मई से शुरू होगा PPL, प्लाज़्मा और रक्तदान कर बनेंगे स्कोर

    ● रक्त और प्लाज़्मा की कमी को देखते हुए कुणाल षाड़ंगी ने किया प्रयास, मिला जिला प्रशासन सहित चर्चित क्रिकेट हस्तियों और संस्थाओं का साथ
    ● एक प्लाज़्मा डोनेशन पर टीम को 6 रन और रक्तदान पर चौका बटोरेगी टीमें
    ● प्लाज़्मा प्रीमियर लीग के समर्थन में भारतीय क्रिकेटर सौरव तिवारी और विराट सिंह ने जारी किया वीडियो

    जमशेदपुर में कोविड के गंभीर रूप से संक्रमित मरीजों को प्लाज़्मा और रक्त की किल्लत ना हो इसकी चिंता करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने पहल किया है। उनकी पहल पर नम्या फाउंडेशन के तत्वावधान में जमशेदपुर में प्लाज़्मा प्रीमियर लीग आयोजित होगी। 16 मई से प्रारंभ हो रहे इस आयोजन में जमशेदपुर जिला प्रशासन सहित यंग इंडियन्स और मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी शाखा का सक्रिय योगदान होगा। कोरोना महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग भी प्रभावित हो चुकी है। विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों के मध्य संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित होकर बीसीसीआई ने आईपीएल को बीच में ही रोक दिया और आयोजन फ़िलहाल होल्ड पर है। ऐसे विकट समय पर जब जमशेदपुर में संक्रमण के मामले काफ़ी अधिक है, नम्या फाउंडेशन ने कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए प्लाज़्मा प्रीमियर लीग का आगाज़ किया है। नम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने PPL के आशय में जानकारी साझा करते हुए सम्बंधित जानकारियां दिये। उन्होंने बताया कि फिलहाल 10 टीमें आपस में प्रतिस्पर्धा करेंगी। अन्य टीमों को भी यदि इछुक हों तो PPL में प्रवेश पा सकतीं है।

    ◆ जमशेदपुर की ये टीमें है लीग में शामिल :-

    जमशेदपुर में होने वाली प्लाज़्मा प्रीमियर लीग में शहर को ही कई टीमों में विभाजित किया गया है।
    1) टेल्को रेड पैंथर्स :
    ओनर- गौरव कुशवाहा, हेड कोच – विवेक प्रसाद, कप्तान – हृतिक चौबे।
    2) थ्री S डोनेटर्स :
    ओनर – संदीप शर्मा।
    3) जुगसलाई मास्क :
    ओनर – शशांक शेखर
    4) सनराइजर सुपरस्टार :
    ओनर- राहुल तिवारी
    5) जमशेदपुर किंग्स :
    ओनर – इंदरजीत सिंह
    6) प्रीशियस प्लाज़्मा टाइगर्स :
    ओनर – राज मिश्रा
    7) हेल्पिंग हैंड्स
    8) स्टील सिटी वॉरियर्स
    ओनर- विजय मूनका
    9) रोट्रैक्ट 11
    ओनर – ललित राव
    10) एवं अन्य

    ◆ हर सप्ताह अधिक स्कोर वाली टीम होगी विजेता

    नम्या फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी ने बताया कि प्लाज़्मा प्रीमियर लीग (PPL) का आयोजन क्रिकेट की तरह किसी मैदान में नहीं बल्कि जमशेदपुर ब्लड बैंक में होगा। लोगों के मध्य जागरूकता फैले और अधिक से अधिक लोग प्लाज़्मा और रक्तदान के लिए आगे आयें इसी सोच के साथ इस लीग की शुरुआत हो रही है। कोरोना को हरा चुके योद्धा ही प्लाज़्मा दान कर सकते हैं। एक यूनिट प्लाज़्मा डोनेट कराने पर टीम को 6 रन मिलेंगे। वहीं एक यूनिट रक्तदान कराने पर संबंधित टीम के खाते में 4 रन जुट जायेंगे। इसके अलावे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों और उनके सदस्यों को आयोजक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जायेगा। कई चर्चित क्रिकेटर्स और बॉलीवुड सेलिब्रिटी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली टीमों का अपनी ट्विटर हैंडल के जरिये मनोबल बढ़ाएंगे।

    ◆ क्रिकेटर सौरव तिवारी, ईशान किशन, विराट सिंह सहित बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर का मिला समर्थन

    प्लाज़्मा प्रीमियर लीग के पावन उद्देश्य को देश के कई चर्चित क्रिकेटर्स के अलावे बॉलीवुड कलाकारों का भी साथ मिला है। शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी और आईपीएल में मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सौरव तिवारी ने पीपीएल के समर्थन में वीडियो जारी करते हुए जमशेदपुर के लोगों को इस अभियान में जुड़कर रन जुटाने का आह्वाहन किया हैं। इसके अलावे सनराइजर्स हैदराबाद टीम के स्टाइलिश युवा बल्लेबाज विराट सिंह ने भी पीपीएल के समर्थन में वीडियो जारी किया है। प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडणेकर और युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी इस अभियान को समर्थन देने पर सहमति जताई है। शीघ्र ही ऐसे कई दिग्गजों और चर्चित हस्तियों के स्तर से इस अभियान को समर्थन मिलने की उम्मीद है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोविड संक्रमित कैदियों के लिए नम्या फाउंडेशन ने घाघीडीह जेल प्रशासन को सौंपा 150 आइसोलेशन किट
    Next Article डॉक्टर ओपी आनंद के व्यवहार ने ही उन्हें कटघरे में किया खड़ा, आपदा में ही अवसर खोजने में माहिर हैं डॉक्टर ओपी आनंद?

    Related Posts

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    June 29, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    June 29, 2026

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रो0 राघव आलोक स्मृति सम्मान समारोह 5 जुलाई को आयोजित होगा।

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के सत्र 2026–31 की प्रथम राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन जमशेदपुर में

    जमुई ,शादी की शहनाई से पहले पसरा मातम: भतीजी की डोली उठने से पहले चाची की मौत, दादपुर में खूनी हमले के बाद सड़क पर फूटा गुस्सा

    चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ- चक्रधरपुर मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला.

    गिरिडीह में मजदूर का गला रेतकर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में धनबाद रेफर

    झारखंड में मानसून अब तक रूठा, बारिश के लिए हुई पहाड़ की पूजा

    झारखंड साहित्य सभा के तत्वावधान में त्र्यंबक महादेव मंदिर परिसर में भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    बड़ा हादसा तीन की हुई मौत

    राजधानी पटना के दीदारगंज थाना क्षेत्र के महुली इलाके में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई,

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.