Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: यशस्वी-संजू सैमसन की आंधी में उड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    आईपीएल: यशस्वी-संजू सैमसन की आंधी में उड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    आईपीएल: यशस्वी-संजू सैमसन की आंधी में उड़ी कोलकाता नाइटराइडर्स
    कोलकाता. आईपीएल के 56वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती है। दोनों टीमें कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आमने-सामने हैं। राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस सीजन में पहली बार कोलकाता और राजस्थान के बीच भिड़ंत होगी। दोनों के 11-11 मैच में 10-10 अंक हैं। राजस्थान पांचवें और कोलकाता छठे स्थान पर है। राजस्थान की टीम में ट्रेंट बोल्ट और केएम आसिफ की वापसी हुई है। कुलदीप यादव और मुरुगन अश्विन को बाहर किया गया है। जो रूट टीम में बने हुए हैं। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम में वैभव अरोड़ा की जगह अनुकूल रॉय को शामिल किया गया।

     

     

     

    कोलकाता ने पिछले दो मैचों में लगातार जीत दर्ज की है. वह ईडन गार्डन्स में भी जीत हासिल कर इस सिलसिले को बरकरार रखना चाहेगी. टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. लेकिन उनकी अब प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। कप्तान नीतीश राणा से इस मुकाबले में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। उन्होंने पिछले कई मुकाबलों में स्पिन के खिलाफ शानदार बैटिंग की है। लेकिन युजवेंद्र चहल ने रोक लगाए रखी है. इस मैच में चहल और नीतीश के बीच मुकाबला दिलचस्प हो सकता है। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान को पिछले तीन मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। अब कोलकाता के खिलाफ भी मुकाबला आसान नहीं होगा. टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज चोट की वजह से ब्रेक पर हैं। लेकिन इस मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है। संजू के सामने जीत हासिल करने की बड़ी चुनौती है।

     

     

     

    राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को नौ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसकी टॉप-4 में वापसी हो गई है। राजस्थान की 12 मैचों में यह छठी जीत है। उसके 12 अंक हो गए हैं। राजस्थान अब तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। उसने मुंबई इंडियंस को चौथे और लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवें स्थान पर खिसका दिया। दूसरी ओर, कोलकाता की टीम 12 मैचों में सातवीं हार के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई। उसके 10 अंक हैं। कोलकाता का प्लेऑफ में पहुंचना अब मुश्किल है।

     

     

     

    राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 13.1 ओवर में एक विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। उसके लिए यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 98 और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 48 रन बनाए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। टीम को एकमात्र झटका जोस बटलर के रूप में लगा। वह खाता खोले बगैर ही दूसरे ओवर में रन आउट हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाइम मैग्जीन के कवर पर छाईं दीपिका पादुकोण
    Next Article मणिपुर: उग्रवादियों ने 2 लोगों को किया अगवा, गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी की मौत, चार अन्य घायल

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.