Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेमीकॉन 2.0 योजना में 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद: वैष्णव
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सेमीकॉन 2.0 योजना में 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद: वैष्णव

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेमीकॉन 2.0 योजना में 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव आने की उम्मीद: वैष्णव  

    नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) सरकार को हाल में शुरू हुई ‘सेमीकॉन 2.0’ योजना के तहत करीब 11-12 अरब डॉलर के निवेश प्रस्ताव मिलने की उम्मीद है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

    वैष्णव ने यहां आयोजित ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि निवेश रुचि सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी के विभिन्न क्षेत्रों में है, जिसमें उपकरण, सामग्री, गैस, रसायन, असेंबली, परीक्षण, मार्किंग एवं पैकेजिंग (एटीएमपी) और वेफर शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनियां अपने निदेशक मंडल और शेयरधारकों से मंजूरी मिलने के बाद निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकती हैं।

    वैष्णव ने कहा कि निवेश की यह प्रक्रिया सरकार को ‘सेमीकॉन 2.0’ योजना के तहत आगे की निवेश दिशा का स्पष्ट संकेत देती है। वैष्णव ने कहा कि योजना से सेमीकंडक्टर क्षेत्र में करीब एक लाख नए रोजगार पैदा हो सकते हैं और वास्तविक रोजगार सृजन इससे अधिक भी हो सकता है।

    सरकार ने जुलाई में 1,27,500 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ सेमीकॉन 2.0 योजना को मंजूरी दी थी। कार्यक्रम के छह प्रमुख क्षेत्रों में चिप डिजाइन, मशीन एवं सामग्री, सेमीकंडक्टर फैब, एटीएमपी/ओसैट, शोध एवं विकास तथा प्रतिभा विकास शामिल हैं।

    यह योजना पहले से चल रहे सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम का विस्तार है, जिसके तहत अब तक 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें से तीन में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू हो चुका है।

    भारत अब चिप पैकेजिंग से आगे बढ़कर सेमीकंडक्टर विनिर्माण क्षमता मजबूत करने और सामग्री, उपकरण, डिजाइन तथा चिप विनिर्माण को शामिल करते हुए व्यापक घरेलू आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने की कोशिश कर रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्वकर्मा पूजा व गणेश विसर्जन को लेकर एसएसपी ने CCR का किया निरीक्षण
    Next Article झारखंड में मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर आयोजित, सिक्किम में 1,000 दीये जलाए गए

    Related Posts

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    October 17, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    October 17, 2026

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    October 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में बन्ना गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी, AICC पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजू

    सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल: मरीजों को दवाओं की कीमतों के खेल से कब मिलेगी मुक्ति?

    समाज के कर्णधारों की चाटुकारिता और जन-मानस का दूषितीकरण—

    सुप्रीम कोर्ट के आवश्यक न्यायिक फैसलों के उजाले

    सरयू राय ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री से मिलकर जताई संवेदना

    दुर्गोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है : काले

    दुर्गापूजा के बीच 108 एंबुलेंस कर्मियों की चेतावनी, 21 से ठप कर सकते हैं सेवा

    कैकेयी-दशरथ संवाद और राम वन गमन का भावपूर्ण मंचन, साकची मैदान में उमड़े श्रद्धालु

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने जमशेदपुर के विभिन्न पूजा पंडालों का किया उद्

    हिंदुस्तान मित्र मंडल पूजा समिति के समारोह में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.