सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स ने दी श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा तथा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवेलपमेंट फाउंडेशन की ओर से बिरसानगर जोन नंबर-8 सामुदायिक भवन में शोकसभा आयोजित की गई। स्थानीय बस्तीवासियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया।
मौके पर फाउंडेशन के डेपुटी चेयरमैन प्रमोद तिवारी, स्टेट प्रेसिडेंट गुलजार सिंह, डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट सतीश गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीण कुमार, डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी नमिता सिंह, स्टेट बोर्ड मेंबर परमजीत कौर एवं डिस्ट्रिक्ट डेपुटी वाइस चेयरमैन श्वेता सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

