बागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास शव मिलने की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बड़ौदा घाट के पास शव मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही बागबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है।

