Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सभी पेंशनधारियों को ससमय पेंशन भुगतान सुनिश्चित होने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    सभी पेंशनधारियों को ससमय पेंशन भुगतान सुनिश्चित होने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanSeptember 5, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा एवं बाल संरक्षण इकाई का मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न

    समाज कल्याण विभाग से संबंधित संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का मिला निर्देश

    सभी पेंशनधारियों को ससमय पेंशन भुगतान सुनिश्चित हो

    स्पॉन्शरशिप योजना के तहत अब तक 67 बच्चों को दिया गया लाभ

    आज दिनांक 05.09.2022 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग एवं बाल संरक्षण इकाई का मासिक समीक्षात्मक बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग, सामाजिक सुरक्षा सहित बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत संचालित योजनाओं का बारी बारी से समीक्षा किया गया।

    *गांवों एवं टोला में जाकर योजनाओं का लाभ लेने हेतु लोगों को जागरूकता फैलाएं एवं उन्हें प्रोत्साहित करें*

    बैठक में उपायुक्त द्वारा समाज कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पूरक पोषाहार योजना की विस्तार से समीक्षा किया गया एवं विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रहने के कारण जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नही है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं योजना में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव से लोगों को योजनाओं की उचित जानकारी समय पर नहीं मिल पाती है जिसके कारण हमलोग अपने लक्ष्य से पीछे हो जाते हैं। इस पर उन्होंने संबंधित को निर्देश देते हुए कहा कि निष्ठापूर्वक सेवा भाव से कार्य करें। ग्राउंड लेवल पर गांवों एवं टोला मोहल्ला जाकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाएं साथ ही आंगनवाड़ी, पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर विशेष रूप से योजनाओं की जानकारी दें ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

    बैठक में इसके अलाव पूरक पोषाहार योजना अंतर्गत व्यय प्रतिवेदन, वित्तीय प्रतिवेदन, सेविका सहायिका के मानदेय का भुगतान, सीबीई पेमेंट, आंगनबाड़ी केंद्र के लाभुकों से संबंधित प्रतिवेदन, पोषण ट्रैकर में आधार वेरिफिकेशन, सहित अन्य किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा उचित दिशा निर्देश दिया। वहीं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न प्रकार के पोषण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    *अविलंब तकनीकी समस्या का निष्पादन कर इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को लंबित सहायता राशि का भुगतान करें*

    वहीं सामाजिक सुरक्षा के अंतर्गत केंद्र प्रायोजित एवं राज्य संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान बताया गया कि तकनीकी कारण रहने से इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना 60 से 79 वर्ष एवं 80वर्ष से अधिक के लाभुकों का भुगतान करने में समस्या आ रही है। जिसका समाधान कर अविलंब सहायता राशि के भुगतान हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *बाल संरक्षण इकाई की बैठक में मिला आवश्यक दिशा निर्देश*

    वहीं बैठक में जिला बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई । जिसमें बताया गया कि स्पॉन्शरशीप योजना के तहत जिले में 67 बच्चों को लाभ दिया गया है जिसमें कोविड 19 के दौरान कुल 30 बच्चों को जोड़ा गया साथ ही अन्य 37 बच्चों को लाभ दिया गया है। पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत 02 लाभुकों को जोड़ा गया है। वहीं। कोविड 19 के दौरान अनाथ/एकल अभिभावक वाले बच्चों को चिन्हित कर गैर सरकारी विद्यालय में अध्ययनरत 16 छात्र छात्राओं का शिक्षण शुल्क माफ कराया गया है। वहीं उपायुक्त द्वारा बाल संरक्षण इकाई के द्वारा किए जाने वाले अन्य कार्यों सहित प्रखंड स्तरीय बैठक के साथ किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति में कार्यरत मैन पावर की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर श्री जावेद अनवर इदरीसी,प्रखंड विकास पदाधिकारी फतेहपुर श्री मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी जामताड़ा श्री जहीर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी नारायणपुर श्री प्रभाकर मिर्धा,प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती सविता कुमारी, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी श्रीमति अंजू पोद्दार, सीडब्ल्यूसी सदस्य, महिला पर्यवेक्षिका सहित संबंधित कार्यालय कर्मी एवं अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में 5 शिक्षकों को जिला उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, निदेशक एनईपी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित
    Next Article प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से मिले राकेश तिवारी

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.