Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य कोषागार से विपत्रों की निकासी में आवश्यक सावधानी सुनिश्चित करना तथा वित्तीय अनियमितताओं पर रोक लगाना था।

    बैठक में हाल के दिनों में राज्य के विभिन्न कोषागारों में वेतन मद में अवैध निकासी के मामलों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि कर्मचारी विवरण में छेड़छाड़, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर निकासी और राशि के अन्य खातों में अंतरण जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए वित्त विभाग ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

    उपायुक्त ने निर्देश दिया कि अप्रैल 2026 के वेतन भुगतान से पूर्व सभी डीडीओ कर्मियों के बैंक खाते और अन्य विवरण सर्विस बुक के आधार पर पूरी तरह सत्यापित करेंगे। सत्यापन के बाद ही प्रमाण पत्र के साथ वेतन भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

    इसके अलावा सभी कार्यालयों से तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थापित या प्रतिनियुक्त कर्मियों की सूची अगले दिन दोपहर तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में डीडीओ अपना ओटीपी किसी अन्य कर्मी के साथ साझा नहीं करेंगे।

    उन्होंने संविदा एवं एकमुश्त मानदेय पर कार्यरत कर्मियों को वित्तीय कार्यों से अलग रखने तथा वित्त विभाग की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसराइकेला कोर्ट ने विजय तंतूबाई की रंगदारी सहित एस टी/एस सी, मामले में अग्रिम जमानत याचिका रिजेक्ट
    Next Article सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    स्कूलों में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, हिंदी-संस्कृत के आसान प्रश्नों से खिले विद्यार्थियों के चेहरे

    फुलवरीया में AISF की सदस्यता अभियान: छात्रों ने ली सदस्यता, रोजगार की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.