Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नए वाहनों की पहल
    Breaking News झारखंड रांची

    झारखंड में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नए वाहनों की पहल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड में पुलिस व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए नए वाहनों की पहल

    राष्ट्र संवाद सं

    रांची: झारखंड में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य के सभी थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए 1255 चार पहिया और 1697 दो पहिया वाहनों को स्वीकृति प्रदान की गई है। पहले चरण में 636 चार पहिया और 849 दो पहिया वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य के विभिन्न थानों के लिए रवाना किया गया है। इससे पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षमता बढ़ेगी और आम जनता तक पुलिस की पहुंच पहले से अधिक तेज और प्रभावी हो सकेगी।

    इसके साथ ही राज्य के 12 जिलों में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 12 संयुक्त थानों के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। इन संयुक्त थानों में एक ही परिसर में महिला थाना, साइबर थाना, एएचटीयू थाना और एससी/एसटी थाना की व्यवस्था होगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य यह है कि पीड़ितों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना न पड़े और उन्हें एक ही जगह पर त्वरित तथा संवेदनशील सहायता मिल सके।

    सरकार की यह पहल आधुनिक, पीड़ित-केन्द्रित और सशक्त पुलिसिंग व्यवस्था की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। इससे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी और अधिक बढ़ेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे ट्रैक के पास मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, गम्हरिया में मची सनसनी
    Next Article जामताड़ा में अवैध खनन रोकने को लेकर टास्क फोर्स की बैठक, सख्त कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.