Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंडिगो ने जेद्दा-मदीना के लिए उड़ानें की बहाल, रियाद-दम्माम की सेवाएं 7 दिसंबर तक रद्द
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    इंडिगो ने जेद्दा-मदीना के लिए उड़ानें की बहाल, रियाद-दम्माम की सेवाएं 7 दिसंबर तक रद्द

    News DeskBy News DeskNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बीच इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ान सेवाओं में बदलाव किया है. एयरलाइन ने जेद्दा और मदीना के लिए चुनिंदा उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं, जबकि रियाद और दम्माम के लिए उड़ानों का निलंबन 7 दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है.

    इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एडवाइजरी में बताया कि मौजूदा सुरक्षा हालात और परिचालन संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. एयरलाइन के मुताबिक, रियाद और दम्माम के लिए अगले 10 दिनों तक उड़ानें संचालित नहीं होंगी. इस फैसले से प्रभावित यात्रियों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से जानकारी दी जा रही है. इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर अपनी उड़ान की स्थिति और नए शेड्यूल की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें.

    भारतीय दूतावास ने भी साझा की एडवाइजरी

    रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने भी इंडिगो की ओर से जारी एडवाइजरी साझा की है. इसमें बताया गया है कि जेद्दा और मदीना के लिए कुछ उड़ानें बहाल कर दी गई हैं, लेकिन रियाद और दम्माम के लिए विमान सेवाएं फिलहाल बंद रहेंगी.

    रिफाइनरी पर हमले के बाद बढ़ी सुरक्षा चिंताएं

    इंडिगो का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब मिडिल ईस्ट में सुरक्षा हालात को लेकर चिंता बढ़ रही है. 26 नवंबर 2026 को सऊदी अरब के जाजान क्षेत्र में एक तेल रिफाइनरी पर हूती विद्रोहियों के हमले की खबर सामने आई थी. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. हमले के बाद कई खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इसकी निंदा की थी. अरब लीग ने सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के लगातार हमलों को आतंकवादी गतिविधि करार देते हुए कहा कि तेल प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण वित्तीय ढांचे को निशाना बनाना देश की संप्रभुता का उल्लंघन है.

    वहीं, गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) के महासचिव जासेम मोहम्मद अल-बुदैवी ने हमले को क्षेत्रीय तनाव बढ़ाने वाला बताया और सऊदी अरब के प्रति समर्थन जताया. कतर ने भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया. साथ ही सऊदी अरब की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों का समर्थन किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यसभा चुनाव याचिका: तीन सांसदों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना, जवाब के लिए अंतिम मौका
    Next Article जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 11 साल की बच्ची गंभीर

    Related Posts

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    November 28, 2026

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    November 28, 2026

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    November 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Volk казино – обзор и варианты

    Lucky Vibe Casino: Quick-Hit Sessions for Players Who Want Fast Results

    इंडेन विस्थापित-प्रभावित श्रमिक समिति के अध्यक्ष बने होपना हांसदा

    आदिवासी विद्यार्थियों के हिस्से अंधेरा क्यों? 5.67 लाख बकाये पर छात्रावास की बिजली गुल

    गम्हरिया रेलवे स्टेशन रोड पर दो दुकानों के ताले टूटे, हजारों की चोरी

    बिना चालान पत्थर ढुलाई करते ट्रैक्टर जब्त

    महापौर सुधा गुप्ता ने मानगो नगर निगम की ओर से प्राप्त किया राज्य स्तरीय सम्मान

    रोसड़ा घाट रेलवे स्टेशन पर अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 145 अवैध दुकानें और झोपड़ियां हटाईं

    पत्रकार अभिषेक भारती की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य सरकार के खिलाफ उठाई आवाज, निष्पक्ष जाँच एवं न्याय की मांग

    XLRI में 34वां जेआरडी टाटा बिजनेस एथिक्स व्याख्यान, डॉ. शशि थरूर ने ‘इंडिया@2047’ पर रखे विचार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.