Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान
    Breaking News Headlines

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    News DeskBy News DeskSeptember 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    वॉशिंगटन. भारत का एस्सार ग्रुप अमेरिका में करीब 18 अरब डॉलर का बड़ा निवेश करने की योजना बना रहा है. समूह के इस निवेश में आयोवा में 15 अरब डॉलर की लागत से बनने वाला विशाल स्टील प्लांट भी शामिल है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ओवल ऑफिस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आयोवा स्टील प्लांट परियोजना की घोषणा की. इस मौके पर एस्सार ग्रुप के मालिक रुइया परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे.

    एस्सार की अमेरिकी सब्सिडियरी मेसाबी मेटालिक्स इस स्टील प्लांट का निर्माण करेगी. कंपनी के मुताबिक यह परियोजना अमेरिका में एक इंटीग्रेटेड स्टील सप्लाई चेन का हिस्सा होगी. इसके लिए लौह अयस्क मिनिसोटा में कंपनी के ऑपरेशन्स से उपलब्ध कराया जाएगा.

    ट्रंप ने परियोजना को अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बताया. उन्होंने कहा कि यह न केवल अमेरिका, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े स्टील प्लांटों में शामिल होगा. प्लांट में 2030 से उत्पादन शुरू होने का अनुमान है और पूरी क्षमता पर पहुंचने के बाद यहां हर साल करीब 10 मिलियन टन यानी 1 करोड़ टन स्टील का उत्पादन किया जाएगा. व्हाइट हाउस के मुताबिक प्लांट में स्टील बनाने की पूरी प्रक्रिया अमेरिका में ही होगी. इससे अमेरिकी स्टील सप्लाई चेन को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

    ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी स्टील उद्योग तेजी से पटरी पर लौट रहा है. उन्होंने इसके लिए स्टील आयात पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ को भी एक प्रमुख कारण बताया. ट्रंप ने कहा कि कंपनियां अमेरिका में ही अपने प्लांट लगा रही हैं, क्योंकि वे आयात शुल्क का भुगतान नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा, हर कोई अपने प्लांट यहीं लगा रहा है क्योंकि वे टैरिफ नहीं देना चाहते. यह असल में इतना मुश्किल नहीं है.
    मेसाबी मेटालिक्स के चेयरमैन रेवंत रुइया ने अमेरिका में उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ट्रंप का आभार जताया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश में चीजें बनाने के महत्व को फिर से स्थापित किया है. एस्सार का यह निवेश भारत की किसी कंपनी द्वारा अमेरिका में किए जाने वाले बड़े विदेशी निवेशों में से एक माना जा रहा है. आयोवा में प्रस्तावित स्टील प्लांट समूह की अमेरिकी विस्तार योजना का प्रमुख हिस्सा होगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं
    Next Article म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    Related Posts

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    September 29, 2026

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    September 29, 2026

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    September 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको की सलाह : ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो उसे बिजली बिल में जोड़ दें, सरकार को 45 हजार करोड़ वसूलने हैं

    तमिलनाडु : मदुरै में CM विजय के कार्यक्रम में 15 लोग बेहोश हुए, मची अफरा-तफरी मची, अस्पताल में भर्ती

    उज्जैन शाही मस्जिद मामले में हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, समझौते के बाद अपील खत्म निगम के आश्वासन रहेंगे बाध्यकारी

    म्यांमार के रखाइन में एक बाजार के पास सेना के हवाई हमले में 49 लोगों की मौत, 58 घायल

    भारत का Essar ग्रुप अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील प्लांट बनाएगा, ट्रंप ने किया 18 अरब डॉलर के प्रोजेक्ट का ऐलान

    विश्व हृदय दिवस पर TMH की उपलब्धियां: 10 साल में 22 हजार से अधिक कार्डियक प्रक्रियाएं

    2029 तक रांची में सूचना प्रौद्योगिकी पार्क शुरू करने का लक्ष्य, तीन वर्षों में 75 हजार रोजगार सृजन की योजना

    आम्रपाली के कुहरा पत्रा जंगल से 3.640 टन अवैध कोयला बरामद, सीसीएल प्रबंधन को किया गया सुपुर्द

    Stake Casino Mobile Gaming: Γρήγορες Συνεδρίες και Άμεση Crypto Δράση

    पाकिस्तान से 300 करोड़ आने का डर, डिजिटल अरेस्ट कर 4.50 लाख की ठगी।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.