Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर है: रूस-यूक्रेन विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर है: रूस-यूक्रेन विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर है: रूस-यूक्रेन विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी

    वाशिंगटन; प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध समाप्त कराने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों का स्वागत किया तथा इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं खोजा जा सकता तथा शांति के लिए वार्ता और कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है।

    अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में बृहस्पतिवार (भारतीय समयानुसार शुक्रवार) को ट्रंप के साथ बातचीत के बाद मोदी ने कहा कि भारत युद्ध के मामले में तटस्थ नहीं रहा है और वह शांति का पक्षधर है।

    ट्रंप के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मोदी ने कहा, ‘‘मैं हमेशा रूस और यूक्रेन के साथ निकट संपर्क में रहा हूं। मैंने दोनों देशों के नेताओं से मुलाकात की है। दुनिया को यही लगता है कि भारत तटस्थ है लेकिन मैं दोहराना चाहता हूं कि भारत तटस्थ नहीं रहा है।’’

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘वास्तव में भारत शांति के पक्ष में रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं युद्ध को समाप्त करने के लिए संभावित समाधान खोजने की दिशा में डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों का समर्थन करता हूं।’’

    मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिए अपने संदेश का जिक्र किया जिसमें उन्होंने पुतिन से कहा था कि ‘यह युद्ध का युग’ नहीं है।

    प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब मैं राष्ट्रपति पुतिन से मिला था, तो मैंने यहां तक ​​कहा था कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है।’ मैंने यह भी कहा था कि युद्ध के मैदान में समाधान नहीं मिल सकते। समाधान तभी मिल सकते हैं जब सभी पक्ष बातचीत की मेज पर आएं।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘भारत का मानना ​​है कि युद्ध का हल तभी निकल सकता है जब इस मुद्दे पर ऐसे मंच पर चर्चा की जाए जहां दोनों देश (रूस और यूक्रेन) मौजूद हों।’’

    ट्रंप ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पुतिन के साथ लंबी और सार्थक बातचीत की और वह युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत की दिशा में आगे बढ़ने पर सहमत हुए।

     

     

     

    अमेरिकी राष्ट्रपति ने यहां तक ​​कहा कि वह और पुतिन ‘‘अपनी-अपनी टीम द्वारा तुरंत बातचीत शुरू किए जाने पर सहमत हुए’’।

    भारत हमेशा से यूक्रेन संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से हल करने पर जोर देता रहा है।

    पिछले साल नौ जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में पुतिन के साथ शिखर वार्ता में मोदी ने रूसी नेता से कहा था कि यूक्रेन संघर्ष का समाधान युद्ध के मैदान में संभव नहीं है तथा बम और गोलियों के बीच शांति के प्रयास सफल नहीं होते।

     

     

    इसके कुछ सप्ताह बाद वह यूक्रेन गए थे। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ अपनी वार्ता में मोदी ने कहा था कि यूक्रेन और रूस दोनों को युद्ध को समाप्त करने के लिए बिना समय बर्बाद किए एक साथ बैठना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत क्षेत्र में शांति बहाल करने की दिशा में ‘‘सक्रिय भूमिका’’ निभाने के लिए तैयार है।

    भारत तटस्थ नहीं शांति का पक्षधर है
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदलमा जंगल में फिर दिखा बाघ, वन विभाग की ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर
    Next Article 172 बार रक्तदान करने वाले ईश्वर कोटि के मनुष्य एस के झा को आनंद मार्ग ने सम्मानित किया

    Related Posts

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2026

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.