Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हराया, जसप्रीत बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच
    Breaking News Headlines

    भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे मैच में 10 विकेट से हराया, जसप्रीत बुमराह रहे प्लेयर ऑफ द मैच

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 13, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय टीम ने मेजबान इंग्लैंड को वनडे सीरीज के पहले ही मुकाबले में चारों खाने चित कर दिया. भारत ने मंगलवार को खेले गए मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को पहले 110 रन पर समेटा. यह इंग्लैंड का भारत के खिलाफ सबसे कम स्कोर भी है. गेंदबाजों के इस बेहतरीन प्रदर्शन को बल्लेबाजों ने खूबसूरती से अंजाम तक पहुंचाया. नतीजा यह रहा कि भारत ने 31.2 ओवर बाकी रहते 10 विकेट से यह मुकाबला जीत लिया. यह मैच लंदन के द ओवल ग्राउंड पर खेला गया.

    इस मैच के सबसे बड़े हीरो जसप्रीत बुमराह रहे. उन्होंने पहले ही ओवर से धमाल मचाया और अपना स्पेल 7.2-3-19-6 पर खत्म किया. बुमराह की कातिलाना गेंदबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने जेसन रॉय और जो रूट को अपने पहले ओवर में ही चलता कर दिया. इसके बाद उन्होंने अपने तीसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो को और चौथे ओवर में लियाम लिविंगस्टोन को आउट किया. इसके चलते इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट पर 25 रन हो गया. बुमराह ने बाकी दो विकेट अपने दूसरे स्पेल में लिए.

    दूसरे छोर से मोहम्मद शमी की स्विंग गेंदबाजी इंग्लिश खिलाड़ियों के होश उड़ा रही थी. शमी ने बेन स्टोक्स को अपना पहला शिकार बनाया. उन्होंने स्टोक्स को विकेट के पीछे कैच करवाया. इसके बाद अंग्रेज कप्तान जोस बटलर की बारी आई. शमी ने बटलर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच करवाया. शमी के तीसरे और आखिरी शिकार क्रेग ओवर्टन बने. शमी ने इसके साथ ही सबसे तेजी से 150 विकेट लेने का भारतीय रिकॉर्ड भी बनाया.

    गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान रोहित शर्मा और शिखर धवन की बारी थी. रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ 114 रन की ओपनिंग नाबाद साझेदारी कर भारत को बड़ी आसानी से मैच जिता दिया. रोहित 76 और धवन 31 रन बनाकर नाबाद रहे. रोहित शर्मा और शिखर धवन ने यह साझेदारी कर एक रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. रोहित-शिखर की जोड़ी सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के बाद सिर्फ दूसरी भारतीय जोड़ी है, जिसने वनडे में बतौर ओपनर 5000 रन से अधिक रन जोड़े हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर ट्रक एंड ट्रेलर एसोसिएशन ने परिवहन मंत्री चम्पई सोरेन का पुतला फूंक जोरदार प्रदर्शन किया
    Next Article कोटा में 16 साल के छात्र ने ऑनलाइन गेम की वजह से फांसी लगाकर की आत्महत्या

    Related Posts

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    May 21, 2026

    ठाणे में RPI नेता अशोक कांबले का निधन, हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    RPI नेता अशोक कांबले का निधन: ठाणे में जानलेवा हमला

    विकसित भारत: अपराधमुक्त राजनीति ही असली आधार

    भारत की IMEC धुरी: चीन-पाक बेचैन, वैश्विक संतुलन में बदलाव

    पश्चिम बंगाल OBC कोटा: नए फैसले से सुलगती सियासी बिसात

    ठाणे में RPI नेता अशोक कांबले का निधन, हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    भारत की नई धुरी: रोम से बढ़ी बेचैनी, बीजिंग-इस्लामाबाद को झटका

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.