Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र मे नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद का शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र मे नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद का शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र मे नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद का शुभारंभ
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर, 9 अगस्त 2024: श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नए सत्र मे नव नामांकित विद्यार्थियो के लिए 2024 के श्रीनाथ शंखनाद (इंडक्शन कार्यक्रम) का शुभारंभ जमशेदपुर के प्रतिष्ठित एक्सएलआरआई प्रेक्षागृह में हुआ।
    इस समारोह में शासन और प्रशासन की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जमशेदपुर के उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल थे, जिनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में आरटीए कोल्हान श्री दिनेश रंजन, जेसीएपीसीएल के एमडी श्री उज्जवल चक्रवर्ती, मार्केट डेवलपमेंट के रीजनल हेड श्री शीरीष मुदगल, एंपायर ऑटो के निदेशक श्री देवांग गांधी, झारखंड फॉर्मेसी स्टेट काउंसिल के धर्मेंद्र सिंह, टाटा स्ट्राइव के रीजनल मैनेजर श्री रवि प्रकाश, और डीप्टी एसपी सीसीआर श्री अंजनी कुमार तिवारी भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें श्रीनाथटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो, संस्थापक श्री शम्भू महतो एवं श्रीमती संध्या महतो , कुलपति श्री एस.एन. सिंह, और डीन प्रशासनिक एवं अकादमिक श्री जे. राजेश और डा दीपक शुक्ला सहित सभी प्रमुख गण्यमान्य अतिथिगण ने भी हिस्सा लिया।

    मुख्य अतिथि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम श्री अनन्य मित्तल ने छात्रों के साथ अपने छात्र जीवन के अनुभवो को साझा करते हुए विश्वविद्यालय की संस्कृति की सराहना की और छात्रों को आत्म-अनुशासन की महत्ता समझाई और कहा कि आपको कभी भी अपनी राह से भटकना नही चाहिए क्योकि यह भटकाव आपको आपके लक्ष्य से दूर ले जाएगा ।

    जेसीएपीसीएल के एमडी श्री उज्जवल चक्रवर्ती ने छात्रों को स्किल्ड बनने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच की दूरी को कम किया जा सके।
    श्रीनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एस.एन. सिंह ने विश्वविद्यालय में चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों और संबंधित विभागों की जानकारी दी, जबकि कुलाधिपति श्री सुखदेव महतो ने इंडक्शन के महत्व और विश्वविद्यालय मे दी जानी वाली शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताया।

    इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पहली पत्रिका ‘श्रीवाणी’ का लोकार्पण भी किया गया।

    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजे श्रीनाथ शंखनाद (इंडक्शन कार्यक्रम) में छात्रों ने कई मनोहारी प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत कर दिया, जिससे नए छात्रों में उत्साह और जोश की लहर दौड़ गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ओडिसी डांस की प्रस्तुति रही, कार्यक्रम मे श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वरिष्ठ सलाहकार श्री कौशिक मिश्रा, ट्रस्टी श्रीमती अनिता महतो एवं श्रीमती रेवती महतो , विश्वविद्यालय के सभी विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे । अंत मे कार्यक्रम का समापन श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रचना रश्मि के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक रामदास सोरेन ने किया हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का उद्घाटन
    Next Article पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल में मिला नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया तीन आईईडी बम, सुरक्षा बलों ने बरामद कर किया नष्ट

    Related Posts

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    June 4, 2026

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    June 4, 2026

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा में बवाल: कदमा मंडल अध्यक्ष नियुक्ति पर 44 BLA-2 का इस्तीफा

    गिरती पत्रकारिता: आईना कब तक तोड़ोगे!

    मालवीय नगर अग्निकांड: 21 मौतों का जिम्मेदार कौन?

    मेघालय से विश्व पर्यावरण दिवस: प्रकृति-प्रेमी जीवनशैली

    पर्यावरणीय संकट: समाधान की ओर बढ़ते कदम

    क्या बेलपत्र डेंटल क्लिनिक कानून से ऊपर है? या स्वास्थ्य विभाग ने आंखें मूंद रखी हैं?

    राखा कॉपर प्लांट विस्तार पर बवाल: पेड़ कटाई से भड़के ग्रामीण, ग्रामसभा ने रुकवाया काम

    एमजीएम अस्पताल को जल्द मिलेगी निर्बाध पेयजल आपूर्ति, उपायुक्त ने निर्माणाधीन वाटर टावर का किया निरीक्षण

    अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय महासभा और आलोक संस्था की बैठक, सामाजिक उत्थान पर हुई चर्चा

    चालान विवाद पर बवाल: युवक ने एसएसपी कार्यालय पहुंच जताया विरोध, वायरल वीडियो से बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.