Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ, बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ, बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025Updated:May 5, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *बागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ, बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत*

    जमशेदपुर : भीषण गर्मी के मद्देनज़र छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, बागबेड़ा एवं प्राथमिक विद्यालय में प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यह सामाजिक कार्य प्रभात खबर और अग्रवाल युवा मंच के संयुक्त सौजन्य से पंचायत समिति सदस्य एवं स्कूल के सहायक सचिव सुनील गुप्ता की पहल पर संपन्न हुआ।
    *छह स्टैंड, घड़े और मग के साथ स्कूल में जल सुविधा का विस्तार*
    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित श्री कृष्णा पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल परिसर में चार स्टैंड के साथ चार घड़े, ग्लास और मग की व्यवस्था की गई। स्कूल के संस्थापक सह सचिव हरि बल्लभ सिंह आरसी एवं सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से प्याऊ का उद्घाटन किया। आरसी जी ने स्वयं इस घड़े का पानी पीएं। इस व्यवस्था से स्कूली छात्रों को गर्मी में ठंडा और शुद्ध जल मिलेगा।
    *गुरुद्वारा समीप के प्राथमिक विद्यालय में भी हुआ प्याऊ का वितरण*
    बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर एक स्थित गुरुद्वारा के पास प्राथमिक विद्यालय में भी दो स्टैंड के साथ दो घड़े, ग्लास और मग प्रदान किए गए। स्कूल की प्रधानाध्यापिका उषा कुमारी और शिक्षिका सरिता कुमारी ने पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के साथ मिलकर प्याऊ का शुभारंभ किया।
    *बच्चों को भोजन के साथ शीतल जल की सुविधा*
    उद्घाटन के अवसर पर बच्चों को भोजन के दौरान घड़े का ठंडा पानी परोसा गया। इस पहल से शिक्षक, छात्र और अभिभावक सभी लाभान्वित होंगे। जल भरने और प्याऊ की देखरेख की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन को दी गई है।
    *हरि बल्लभ सिंह एवं सुनील गुप्ता ने प्याऊ की जिम्मेवारी स्कूल प्रबंधन को दी*
    स्कूल के संस्थापक सह सचिव हरि बल्लभ सिंह आरसी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी में यह एक राहतदायक कदम है। वहीं पंचायत समिति सदस्य सह स्कूल के सहायक सचिव सुनील गुप्ता ने कहा कि जैसे पिछले वर्ष प्याऊ की व्यवस्था से सकारात्मक परिणाम मिले, इस बार भी सामाजिक जिम्मेदारी के तहत यह कार्य किया गया है। उन्होंने भविष्य में स्कूल के हर संभव विकास में सहयोग देने की बात कही।
    *कार्यक्रम में मौजूद रहे कई गणमान्य*
    इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका कृष्णा पांडे, सरोज सिंहा, उषा कुमारी, समन्वयक बापी प्रधान,कार्यालय संचालक विवेक पांडे, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, शिक्षिकाएं सरिता कुमारी, चंदा शर्मा, अनीता कौर, रीता सिंह, अर्चना यादव, चंदा मिश्रा, अनीता चौधरी, सुखनीत कौर, स्वामी देवी और मौसम देवी, समाजसेवी प्रेम कुमार सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।

    बच्चों व अभिभावकों को गर्मी से राहत बागबेड़ा में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल एवं प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्याऊ का शुभारंभ
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा नया बस्ती के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में ‘जल पुरुष’ राजकुमार सिंह ने जल संकट का समाधान किया
    Next Article जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान मुंह मीठा कराया

    Related Posts

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    October 8, 2026

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    October 8, 2026

    *EOU की छापेमारी

    October 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Jeux de Machines à Sous avec Fonction Bonus Instantané Achetable Instant Casino

    शहीदों के बलिदान को चतरा का सलाम, विनय भारती पार्क से गूंजा वीर सपूतों की शहादत का संदेश

    सरायकेला नीमडीह में स्कूल में चोरी, मिड-डे मील की सामग्री, चावल और गैस सिलेंडर गायब, लैपटॉप-टैब छोड़

    *EOU की छापेमारी

    रूपी सोरेन के निधन पर बाबूलाल मरांडी ने जताया गहरा शोक

    नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट से गई जान

    मां को कांधा देकर पैतृक गांव के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Vox Casino Wsparcie przez Telegram

    सराइकेला आदित्यपुर के हरिओम नगर में देर रात कुछ लोगों द्वारा राज सिंह के घर में घुसकर कथित तौर पर तो

    साकची गुरुद्वारा बस्ती में ड्रेनेज व्यवस्था बदहाल, बीमारी फैलने का खतरा, नरकीय जीवन जीने को मजबूर स्

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.