Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बारिश के साथ खराब मौसम को देखते हुए सतर्क व सावधान रहने की जरूरतः-उपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    बारिश के साथ खराब मौसम को देखते हुए सतर्क व सावधान रहने की जरूरतः-उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 19, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिले व प्रखंड स्तर के अधिकारी रहे अलर्ट- उपायुक्त

    बारिश के साथ खराब मौसम को देखते हुए सतर्क व सावधान रहने की जरूरतः-उपायुक्त

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जानकारी दी गयी कि लगातार हो रही बारिश के अलावा मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन और जिले में अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। ऐसे में उपर्युक्त तथ्यों को देखते हुए उपायुक्त ने जिला स्तर के वरीय अधिकारियों एवं सभी प्रखंडो के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी को आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया गया हैं। साथ ही नगर निगम देवघर, नगर परिषद मधुपुर एवं संबंधित कार्यपालक अभियंता को अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्ण रूप सक्रिय रहने का निर्देश दिया है, ताकि आमजनों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    इसके अलावे उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा निदेशित किया गया है कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखेंगे तथा किसी प्रकार की आपात सूचना प्राप्त होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारी को अवगत कराएंगे। साथ ही आंधी तूफान के कारण किन्ही पथों पर अगर आवागमन बाधित होती है तो पथ को यथावत चालू कराने के संदर्भ में समुचित कार्रवाई करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि लागातार हो रही बारिश को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में घरों के ढहने की पूरी संभावना है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां कच्चे मकान हैं। ऐसे में सभी प्रखंडों में इस बात विशेष रूप ध्यान रखें कि किसी भी व्यक्ति या परिवार को आश्रय की समस्या होने पर, पास के स्कूल भवनों, पंचायत भवनों या किसी अन्य उपयुक्त भवन के राहत शिविर में उन्हें सुरक्षित रहने की आवश्यक सभी सुविधा मुहैया कराई जा सके। सबसे महत्वपूर्ण थानों, पंचायतों के प्रतिनिधियों और “सुरक्षित गांव, हमर गाव” समूहों के साथ निकट संपर्क और समन्वय में रहें, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

    खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश को देखते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है कि मौसम सही नही होने पर प्रयास करें कि अपने परिजनों के साथ अपने घरों मे ही रहें। विशेष परिस्थिति में ही अपने घरों से बाहर निकलें। इसके अलावे उपायुक्त ने कहा कि लगातार हो रही भारी बारिश से खतरे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में इसको ध्यान में रखते हुए जान माल की सुरक्षा के लिए हम सभी को पूरी सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपैगंबर मोहम्मद साहब के यौमें पैदाइश के मौके पर जुलूस निकाली गई
    Next Article एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में गायपाथर टीम बनी विजेता

    Related Posts

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    June 13, 2026

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    June 13, 2026

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग से हुई एंट्री

    ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता में अनन्या तिवारी ने जीता प्रथम स्थान

    वरिष्ठ समाजसेवी एवं टाटा स्टील के पूर्व पदाधिकारी डॉ. बी.के. श्रीवास्तव का निधन

    जमशेदपुर की बेटी ने गुरुग्राम में बनाई 1000 फीट लंबी पेंटिंग

    गिरिडीह चोरगता गांव के घर से 25 लाख के जेवर, 50 हजार नकद और जमीन के कागजात गायब, जमीनी विवाद को लेकर

    दो अलग-अलग घटनाओं में करैत सांप के डंसने से दो महिलाओं की मौत, डुमरिया क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद पहुंचीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

    कार को बचाने की कोशिश में पलटी मजदूरों से भरी बस, 25 घायल, कटिहार के कोढ़ा में अहले सुबह बड़ा हादसा, 15 मजदूरों की हालत गंभीर

    जमशेदपुर में चापड़ का आतंक: बढ़ती हिंसा पर चिंता

    इप्टा के प्रतिनिधिमंडल ने मानदेय को लेकर विधायक सोमेश सोरेन को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.