जामताड़ा: निजमानधारा फुटबॉल मैदान में नवयुवक संघ क्लब के सौजन्य से एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया|जिसमें आठ टीमों ने भाग लिया |फाइनल मुकाबला कुंडहित व गायपाथर के बीच खेला गया| जिसमें गायपाथर विजेता घोषित हुआ वही कुंडहित उपविजेता बना| विजेता को ट्रॉफी के साथ नगद ₹4000 की राशि मुख्य अतिथि जिप सदस्य सुभद्रा बावरी ,शिक्षक प्रदीप माजी और समाजसेवी बच्चन के हाथों देकर सम्मानित किया गया| वहीं उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद ₹3000 की राशि क्लब के सदस्यों के हाथों द्वारा देकर सम्मानित किया गया| खेल को देखने के लिए निजमानधारा सहित लाइकापुर, बागडेहरी, नवडीहा, पुतुलबना ,हाथीमारा, दमाधारा सहित आसपास व दूरदराज गांव के लोग आए | मौके पर निजमानधारा नवयुवक संघ क्लब के प्रदीप माजी, बचन, घोराइ, मलय घोष, गोपीनाथ, माजी, विबेक माजी, विश्वनाथ मुर्मू आदि मौजूद थे|

