मुहर्रम के मद्देनजर 26 जून को शाम 4 से रात 9 बजे तक बंद रहेगा जुबली पार्क
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: मुहर्रम के अवसर पर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 26 जून 2026 (शुक्रवार) को जुबली पार्क के दोनों प्रवेश द्वार अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यदि 26 जून को चांद का दीदार होता है तो उसी दिन मुहर्रम मनाया जाएगा। केंद्रीय शांति समिति की बैठक में प्राप्त सुझावों के आधार पर निर्णय लिया गया है कि 26 जून को अपराह्न 4:00 बजे से रात 9:00 बजे तक जुबली पार्क के दोनों गेट आम लोगों के लिए बंद रहेंगे।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि में जुबली पार्क आने की योजना न बनाएं तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

