Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लूट और भ्रष्टाचार के तीन साल में राज्य की जनता बदहाल, युवाओं ने सरकार के खिलाफ निकाला जनाक्रोश मार्च,सरकार पर साधा निशाना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    लूट और भ्रष्टाचार के तीन साल में राज्य की जनता बदहाल, युवाओं ने सरकार के खिलाफ निकाला जनाक्रोश मार्च,सरकार पर साधा निशाना

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लूट और भ्रष्टाचार के तीन साल में राज्य की जनता बदहाल, युवाओं ने सरकार के खिलाफ निकाला जनाक्रोश मार्च,सरकार पर साधा निशाना

    जमशेदपुर: राज्य सरकार के क्रियाकलापों से नाराज और हताश झारखंडी जनमानस के आक्रोश को स्वर देने हेतु भाजपा झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयूमो जमशेदपुर महानगर द्वारा जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने नेतृत्व में झारखंड सरकार के खिलाफ जिला भाजपा कार्यालय से जनाक्रोश मार्च निकाल कर साकची बड़ा गोलचक्कर पर आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

     

    उपस्थित हजारों युवाओं ने जनविरोधी सरकार के खिलाफ जनाक्रोश मार्च सह साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन में शामिल होकर संघर्ष का शंखनाद कर निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया।

    भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा की झारखंड की हेमंत सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। झूठे वादे कर सत्ता में आई इस सरकार ने जल, जंगल, ज़मीन के नाम पर लोगों को ठगने का काम किया है। प्रदेश में अफसर, मंत्री से लेकर खुद मुख्यमंत्री तक भ्रष्टाचार में लिप्त है। हेमंत सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा 3 साल पूर्व मुख्यमंत्री बनने से पहले हेमंत सोरेन ने

     

    इसी जमशेदपुर की धरती पर शहीद निर्मल महतो की समाधि स्थल से सरकार बनने के बाद हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार देने, रोजगार नहीं देने की सूरत में बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। सरकार बनने के 3 साल बाद भी हेमंत सोरेन अपने वादों पर खरा नहीं उतर सके हैं। ऐसे में राज्य के युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सरकार की विफलताओं को गिनाते हुए जन आक्रोश रैली निकाला। उन्होंने बताया कि युवाओं में सरकार के खिलाफ आक्रोश है और इसका परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा।

     

    इस कार्यक्रम का संचालन सुमित श्रीवास्तव जी ने किया
    धन्यवाद ज्ञापन अमित सिंह ने किया

    जनाक्रोश मार्च में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत कुमार,अमिताभ सेनापति,प्रदीप मुखर्जी,श्वेता कुमारी,सुमित श्रीवास्तव
    गणेश सरदार,प्रकाश दुबे, सन्नी संघी,अमित सिंह,मोंटी अग्रवाल, अभिषेक श्रीवास्तव, नीरज राष्ट्रवादी,आशीष साहू,मनोज सिंह, विकास सिंह,अरविंद सिंह चौहान ,लोकनाथ त्रिपाठी, मनीष पांडे, उमेश साह,कंचन दत्ता,राहुल कुमार,राहुल तिवारी, स्मित कुमार,

     

    दिवपाल विश्वास,सुमन श्रीवास्तव,दीपक नाग,सुमित ओझा ,सत्येंद्र रजक ,मनोज सिंह,प्रीतम जैन,सूरज प्रमाणिक सैकड़ों की संख्या में भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रकाश पर्व पर जमशेदपुर के नगर कीर्तन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राज्य के मंत्री बन्ना गुप्ता सहित शहर भर के गुरुद्वारों के प्रधान एवं सिख संगत ने शिरकत की
    Next Article उप विकास आयुक्त अनिलसन लकड़ा एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी प्रोजेक्ट भवन सभागार, रांची में आयोजित मुख्य कार्यक्रम से झारनेट के माध्यम से वर्चुअली जुड़े

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.