Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर बल, शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर बल, शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा गोलमुरी मंडल की कार्यसमिति बैठक में संगठन मजबूती पर बल, शहर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं पर जताई चिंता

    ■ अपराधियों के आगे नतमस्तक हेमंत सरकार, प्रदेश में दम तोड़ रही कानून व्यवस्था: रघुवर दास

    जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के पूर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मंडल कार्यसमिति की प्रथम बैठक शनिवार को सी पी समिति सभागार में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव मुख्यरूप से शामिल हुए। इस दौरान उपस्थित वक्ताओं ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए जमशेदपुर सहित पूरे प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं और ठप्प पड़े विकास कार्यों पर चिंता जाहिर की। इससे पहले, पार्टी के वरीय नेताओं ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प. दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के छविचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कोरोनाकाल में कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए प्रयासों एवं संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी।

    बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम रघुवर दास ने कोरोनाकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किये गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठंन’ के मंत्र को पूर्ण रूप से चरितार्थ किया है। उन्होंने बूथों को मजबूत करने की दिशा में बल देते हुए कहा कि बूथ एवं भवन, संगठन की नींव होते हैं। सशक्त बूथ से ही संगठन को सशक्त बनाया जा सकता है। श्री दास ने सूबे में बिगड़ते कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार को घेरते हुए कई हमले किये। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था दम तोड़ रही है जिससे अपराधियों एवं नक्सलियों के मंसूबे सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। जल, जंगल एवं जमीन की बात करने वाली झामुमो के मात्र डेढ़ वर्ष के शासनकाल में जंगलराज का आगमन हो चुका है, जहाँ प्रतिदिन हत्या, लूट, दुष्कर्म एवं खनिज संपदा के अवैध खनन जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने महागठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और कहा कि दर्जनों बड़े वादे के सहारे सत्ता में आने के बाद हेमंत सरकार ने प्रदेशवासी के मुद्दों पर आँख मूंद लिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन हित में संकल्पित एवं समर्पण भाव के साथ सक्रिय होकर कार्य करने की अपील की। साथ हीं, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के मंडल अध्यक्षों को प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता को जोड़ने के निर्देश दिए।

    महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव ने शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा का कारोबार युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना रहा है। उन्होंने भवन प्रभारी को बूथ अध्यक्षों से संपर्क एवं संवाद स्थापित कर भवन की कार्यसमिति बैठक आयोजित करने की बात कही।

    पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने भी संगठनहित में महत्वपूर्ण कई मुद्दों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं राज्य सरकार की विफलताओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    बैठक के दौरान मंच संचालन मंडल के महामंत्री नरेंद्र ओझा एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अशोक सामंत ने किया।

    इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मंडल प्रभारी संजीव सिंह, मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, खेमलाल चौधरी, जिला महामंत्री राकेश सिंह, मंत्री मंजीत सिंह, अप्पा राव, प्रोबीर चटर्जी राणा, धीरज पासवान, प्रेम झा, ज्योति अधिकारी, अभिमन्यु सिंह चौहान, मणि मोहंती, नरेंद्र ओझा, अशोक सामंत, शेखर राव, सीनू राव, उत्तम चौधरी, बिनोद झा, सोनू ठाकुर, देबाशीष झा, कामेश्वर साहू, राकेश साहू, ओम प्रकाश साह, नवजोत सिंह, विमला साहू, रंजीत गुप्ता, शिंदे सिंह, बंटी अग्रवाल, मोहम्मद परवेज, सुदीप दास, इंदरजीत सिंह, साहेब सिंह, सीमा जायसवाल, ममता कपूर, सरबजीत कौर, पार्वती देवी, राकेश गिरी, पप्पू कुमार, अमरेंद्र सिंह, अभ्यानंद सिंह, हन्नी परिहार, अभिषेक कुमार समेत सभी बूथों के अध्यक्ष, भवन के प्रभारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआउटरीच अभियान की समय अवधि खत्म होने के बाद सरायकेला प्रभारी राकेश तिवारी ने दिया समीक्षा बैठक आयोजित करने का निर्देश
    Next Article मोदी सरकार द्वारा ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को आरक्षण दिए जाने पर महानगर ओबीसी मोर्चा ने जताया हर्ष, किया लड्डू वितरण

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.