Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के जवाब में ‘एनडीए’ ने भी कसी कमर, एक तारीख को दोनों पक्षों की बैठक
    Breaking News Headlines राजनीति

    मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के जवाब में ‘एनडीए’ ने भी कसी कमर, एक तारीख को दोनों पक्षों की बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन के जवाब में ‘एनडीए’ ने भी कसी कमर, एक तारीख को दोनों पक्षों की बैठक
    मुंबई :   31 अगस्त और 1 सितंबर को विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की तीसरी बैठक होने वाली है। शिवसेना (यूबीटी) इस बैठक की मेजबानी करेगी, जहां एकजुट विपक्ष द्वारा अपने न्यूनतम साझा कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने की उम्मीद जताई जा रही है। विपक्षी गठबंधन की इसी बैठक के जवाब में अब एनडीए की बैठक भी होने जा रही है। गौर करने वाली बात ये है कि दोनों गठबंधन की ये बैठक मुंबई में एक तारीख को होगी।

     

     

    दोनों गठबंधनो की बैठक मुंबई में
    मुंबई में ‘इंडिया’ गठबंधन की तैयारियां पूरी हो चुकी है। जिसके जवाब में एनडीए ने भी कमर कस ली है। 1 तारीख को दोनों गठबंधन की बैठक निर्धारित है। जहां शरद पवार विपक्ष के साथ तो अजित पवार बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही 11 सदस्यीय समन्वय समिति भी नामित की जा सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था, “मुंबई की बैठक में, हम तय करेंगे कि वो 11 सदस्य कौन होंगे?

     

     

     

    ‘इंडिया’ गठबंधन बैठक में ये नेता शामिल होंगे
    विपक्षी गठबंधन की दो दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने वालों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद प्रमुख हैं। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी इसमें शामिल होंगे, जिनकी पार्टी जून में भतीजे अजित पवार के विद्रोह के बाद टूट गई थी, और वो महाराष्ट्र सरकार में शामिल हो गए थे।

     

     

     

    1 सितंबर को ही मुंबई में एनडीए के दलों की बैठक
    1 सितंबर को मुंबई में एनडीए गठबंधन के दलों ने बैठक बुलाई है। एनडीए के नए साथी अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट की ये बैठक होनी है। अजित पवार गुट का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसद सुनील तटकरे ने बताया कि इस बैठक में एनसीपी नेताओं के अलावा बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के नेता भी शामिल हैं। शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने हाल ही में पाला पलटते हुए बीजेपी और एकनाथ शिंदे की सरकार को समर्थन दिया था। अजित पवार करीब 20 विधायकों के साथ सरकार का हिस्सा बने और उन्हें बाद में उपमुख्यमंत्री बनाया गया। वो एनसीपी पर भी अपना दावा जमाते रहे हैं।

     

     

    एनडीए के कुछ साथी ‘इंडिया’ में आ सकते हैं
    कांग्रेस ने दावा किया है कि 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की हुई बैठक में शामिल नॉर्थ-ईस्ट के कुछ दल भी विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक में शामिल होंगे। विपक्ष की बैठक को लेकर कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने मीडिया से कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ऐसा संकेत दिया है कि मीटिंग मे कुछ क्षेत्रीय पार्टिया भी शामिल हो सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहम टैबलेट पर क्लिक करते हैं, तो करोड़ों महिलाओं को सीधे 2000 रुपये मिलते हैं: गृह लक्ष्मी स्कीम पर बोले राहुल गांधी
    Next Article कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को मिली बड़ी राहत, विशेषाधिकार समिति ने रद्द किया निलंबन

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.