Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में प्लाज़्मा प्रीमियर लीग का उद्घाटन वॉर्मअप मैच में टीमों ने लगाये ताबड़तोड़ चौके-छक्कों से जुटाये रन
    Breaking News झारखंड

    जमशेदपुर में प्लाज़्मा प्रीमियर लीग का उद्घाटन वॉर्मअप मैच में टीमों ने लगाये ताबड़तोड़ चौके-छक्कों से जुटाये रन

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 16, 2021No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में प्लाज़्मा प्रीमियर लीग का उद्घाटन वॉर्मअप मैच में टीमों ने लगाये ताबड़तोड़ चौके-छक्कों से जुटाये रन

    ★ वार्मअप मैच में 2 प्लाज़्मा और 31 रक्त हुए एकत्रित
    ★ सोनारी सनराइजर्स के आकाश जैसवाल, एमवाईएम स्टील सिटी के लोकेश श्रीवास्तव और परसुडीह थ्री-एस के आदित्य जाजोदिया ने प्लाज़्मा देकर जड़े छक्के
    ★ 1 प्लाज़्मा डोनेशन पर 6 और 1 रक्तदान पर 4 रन टीम के खाते में

    कोरोना महामारी में रक्त और प्लाज़्मा की किल्लत को दूर करने के सोच के साथ “प्लाज़्मा प्रीमियर लीग” के साथ आगे आई कुणाल षाड़ंगी की नम्या फाउंडेशन ने बेहतरीन शुरुआत की है जिसकी सभी ओर प्रशंसा हो रही है। इस लीग में जिला प्रशासन सहित यंग इंडियन्स और मारवाड़ी युवा मंच सहयोगी की भूमिका में है। भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज सौरव तिवारी सहित सनराइजर्स हैदराबाद टीम के बल्लेबाज विराट सिंह ने भी पीपीएल के समर्थन में लोगों को वीडियो अपील द्वारा जागरूक संदेश दिया है। रविवार को पीपीएल का विधिवत उद्घाटन हुआ। पहले दिन लीग की 12 टीमों के मध्य ओपन वार्मअप मैच खेली गई। इस दौरान नये और युवा रक्तदाताओं ने विशेष उत्साह दिखाया। पीपीएल के वॉर्मअप मैच में कुल 2 छक्के (प्लाज़्मा) और 31 चौके (रक्त) से टीमों ने स्कोर जुटाये। पहले दिन से ही जुगसलाई मास्क और टेल्को रेड पैंथर्स की टीमों ने लीग में धमाकेदार एंट्री की है। दोनों ही टीमों के बीच नज़दीकी मुकाबला रहा। अंक तालिका में भी टीमें तोड़े अंतराल से ही ऊपर नीचे है। रविवार सुबह दस बजे बिष्टुपुर स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान के साथ ही प्लाज़्मा प्रीमियर लीग का विधिवत उद्घाटन हुआ। इस दौरान PPL में हिस्सा ले रही टीमों के कप्तान, हेड कोच, ओनर सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहें। वहीं नम्या फाउंडेशन सहित यंग इंडियन्स, मारवाड़ी युवा मंच और जिला प्रशासन की ओर से भी प्रतिनिधि मौजूद रहें। रविवार को उद्घाटन के अवसर पर खेले गये प्रैक्टिस मैच में ही टीमों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। अब सोमवार से प्रतिदिन दो टीमों के बीच लीग मुकाबला होगा। सर्वाधिक स्कोर करने वाली टीमों में से एक टीम को सप्ताह के अंत में विजेता घोषित किया जायेगा। नम्या फाउंडेशन इस लीग को 14 जून तक आयोजित करने की तैयारियों में है। विश्व रक्तदाता दिवस के दिन टूर्नामेंट का विधिवत समापन समारोह सुनिश्चित होगी। सोमवार को सोनारी सनराइजर्स और बिष्टुपुर रोट्रैक्ट वॉरियर्स की टीमों के मध्य पीपीएल का पहला लीग मुकाबला बिष्टुपुर ब्लड बैंक में आयोजित होगा। रविवार को सोनारी सनराइजर्स की ओर से आकाश जायसवाल ने, एमवाईएम स्टील सिटी के लोकेश श्रीवास्तव तथा परसुडीह थ्री-एस की ओर से आदित्य जाजोदिया ने एक एक प्लाज़्मा दान देकर अपनी टीम के लिए एक-एक छक्के का योगदान किया। इसके अलावे विभिन्न टीमों की ओर से कुल 7 प्लाज़्मा डोनरों के एंटीबॉडी की जाँच की गई। रिजल्ट में फ़िट आने के बाद ही उक्त 7 लोग प्लाज़्मा डोनेट कर सकेंगे। मालूम हो की प्रतिदिन बिष्टुपुर ब्लड बैंक में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक पीपीएल के तहत रक्त और प्लाज़्मा का संकलन किया जायेगा।

    ● वॉर्मअप मैच अंकतालिका
    1) जुगसलाई मास्क (10×4) = 40 रन
    2) टेल्को रेड पैंथर्स (09×4) = 36 रन
    3) सोनारी सनराइजर्स (4×4), (1×6) = 22 रन
    4) जमशेदपुर किंग्स (3×4) = 12 रन
    5) परसुडीह थ्री-एस (1×4), (1×6) = 10 रन
    5) एमवाईएम स्टील सिटी वॉरियर्स (1×4), (1×6) = 10 रन

    6) प्रीशियस प्लाज़्मा टाइगर्स (2×4) = 8 रन
    7) माँ रंकिनी कोविड केयर (1×4) = 4 रन
    8) आदित्यपुर सीएमआर (00) = 0 रन
    9) बिष्टुपुर रोट्रैक्ट (00) = 0 रन
    10) हेल्पिंग हैंड्स (00) = 0 रन

    ● इस सप्ताह के मैच फिक्सचर :-

    17May सोनारी सनराइज़र्स -vs- बिष्टुपुर रोट्रैक्ट वॉरियर्स
    18May हेल्पिंग हैंड -vs- प्रीशियस प्लाज़्मा
    19May एमवाईएम स्टील सिटी वॉरियर्स -vs- आदित्यपुर सीएमआर
    20May टेल्को रेड पैंथर्स -vs- जुगसलाई मास्क
    21May जमशेदपुर किंग्स -vs- माँ रंकिनी कोविड केयर

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभरत सिंह बने मोदी युवा मंच के मुख्य संरक्षक
    Next Article 17 मई से रामकृष्ण मिशन स्कूल सिदगोड़ा टीकाकरण केंद्र पर 18-45 आयु वर्ग के लोगों को दिया जाएगा टिका

    Related Posts

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    June 29, 2026

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    June 29, 2026

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    June 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर बीमार मासूम के इलाज के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली एक लाख की सहायता

    दो दिवसीय प्रवास पर जमशेदपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

    मानगो नगर निगम की निविदा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोप, मेयर ने कराई जांच शुरू

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस

    घायल युवती को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल, फरार बाइक सवार की तलाश में जुटी पुलिस राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक तेज गति से आ रही बाइक ने स्कूटी tसवार युवती को जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायल को सड़क से उठाया और प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराई। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, युवती की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक अत्यधिक तेज गति से चल रही थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लगातार बढ़ रही हिट एंड रन की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा प्रमुख सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित

    सरजामदा सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान को सीजीपीसी में किया गया सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय में सोमवार को सरजामदा गुरुद्वारा सिख स्त्री का प्रधान बनने पर सुरजीत कौर और उनकी सहयोगियों को सम्मानित किया गया। सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा की प्रधान बीबी रविंद्र कौर और महासचिव परमजीत कौर ने उन्हें यह सम्मान दिया और आशा व्यक्त की, कि अपना कार्यकाल वह सभी को साथ लेकर निभाएंगी और गुरु घर की सेवा में बढ़ चढ़ कर शामिल होंगी। सरबजीत कौर के साथ नवनीत कौर, जसपाल कौर और मंजीत कौर को भी ओढ़नी व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सरजामदा गुरुद्वारा के पिछले दिनों मनाए गए स्थापना दिवस के दौरान बीबी रविंद्र कौर अपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हो सकी थी। इसे लेकर सिख नौजवान सभा के सम्मान को बीबी सरबजीत कौर ने रविंद्र कौर को प्रदान किया। इस विशेष मौके पर सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

    डबल डाउन क्लब चाकूबाजी कांड: घायल हिमांशु सिंह की मौत, हत्या की धाराओं में आगे बढ़ेगी जांच

    राउंड टेबल इंडिया के बैडमिंटन टूर्नामेंट में 250 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दम

    बोकारो में विस्थापित और पुलिस के बीच नोंक झोंक डीसी और डीडीसी का यात्रा निकाल कर शव का अंतिम संस्कार करने से रोकने का किया गया काम।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.