Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिख स्वरूप में इम्तियाज साजिद पहुंचे साकची गुरुद्वारा साहबजादे की शहादत को किया नमन
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म

    सिख स्वरूप में इम्तियाज साजिद पहुंचे साकची गुरुद्वारा साहबजादे की शहादत को किया नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिख स्वरूप में इम्तियाज साजिद पहुंचे साकची गुरुद्वारा
    साहबजादे की शहादत को किया नमन
    खान बंधुओं को भी किया याद
    जमशेदपुर। फिल्म निर्माता निर्देशक कथाकार इम्तियाज अली अपने निर्देशक भाई साजिद अली एवं उनकी धर्मपत्नी के साथ गुरुवार को साकची गुरुद्वारा पूरी तरह सिख स्वरूप में पहुंचे। वह पहचान में भी नहीं आ रहे थे और पूरी तरह से पंजाब की साझी संस्कृति में ढले हुए नजर आए तथा यहां उन्होंने गुरुओं, पीरों और संतो की बात की।
    यहां उन्होंने गुरु घर में माथा टेका और गुरु गोविंद सिंह जी के पिता गुरु तेग बहादुर जी, मां बीबी गुजर कौर, चारों बेटे बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह, बाबा जीवन सिंह रंगरेटा और अन्य शहीदों को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
    गुरुद्वारा साहिब में झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू एवं सांझी आवाज के संयोजक सतवीर सिंह सोमू ने उन्हें शहादत पखवाड़े के बारे में जानकारी दी। वे अरदास में शामिल हुए और हुकुमनामा भी सुना।
    कार्यालय में कमेटी की ओर से तथा शादी आवाज की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
    यहां झारखंड विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह व अन्य से बातचीत करते हुए उन्होंने जमशेदपुर में बिताए गए लम्हों को याद किया और बताया कि वे पंजाब से सीधे शहर आए हैं। उनके अनुसार पंजाब की मिट्टी एवं पानी में कुछ ऐसी शक्ति और कुदरत की देन है कि सदियों से हमलावर तथा देश के बंटवारे के दर्द के बावजूद यह प्रफुल्लित एवं खुशहाल है। गुरुओं पीरों फकीरों संतों की वह पवित्र धरती में ऐसी बात है कि फिल्मकारों को वहां का गीत, संगीत, परंपरा और विरासत को फिल्म का हिस्सा बनाना पड़ता है और फिल्म हिट हो जाती है। वहीं उन्होंने बताया कि स्वर्ण मंदिर के शिलान्यास रखनेवाले साईं मियां मीर, पीर बुधु शाह एवं गुरु गोविंद सिंह जी को उच्च का पीर बताकर उनकी रक्षा करने वाले गनी खान और नबी खान, सूफी संत बाबा फरीद सांझी संस्कृति के प्रतीक हैं।
    इस मौके पर मानगो गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, रॉकी सिंह, रिख राज सिंह, बिट्टू सिंह, दमनप्रीत सिंह, चंचल भाटिया, इंदर सिंह इंदर, कुलविंदर सिंह, सिख यूथ दल के रविंद्र सिंह रिंकू एवं अन्य उपस्थित थे।

    अली बंधुओं ने निराश नहीं किया
    साकची गुरुद्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचे फिल्म निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली एवं उनके भाई साजिद अली तथा साजिद अली की पत्नी को लोगों ने नहीं पहचाना क्योंकि इम्तियाज अली ने पीले रंग की पगड़ी धारण कर रखी थी।
    पूरे तौर से वे एक सिख के रूप में नजर आ रहे थे।
    लेकिन गुरुद्वारा पहुंचे जब लोगों को मालूम हुआ कि फिल्मकार इम्तियाज अली है तो उन्होंने उनके साथ अपने मोबाइल कैमरे से फोटो खींची तथा सेल्फी भी ली।
    गुरुद्वारा के स्टाफ के साथ भी इम्तियाज अली ने फोटो खिंचवाई तथा उनका शुकराना अदा किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनए साल में होने जा रहे हैं कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर होगा सीधा असर
    Next Article कारमेल कम्युनिटी कॉलेज का ग्रेजुएशन समारोह संपन्न

    Related Posts

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    June 19, 2026

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजनीति में दल-बदल: आंतरिक असंतोष से चुनौती

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.