Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इमरान खान की लाहौर हाईकोर्ट में पेशी, जेल जाने का खतरा देख भड़के PTI समर्थक, फिर मचा बवाल
    पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के चीफ इमरान खान आज सोमवार, 15 मई को एक बार फिर अदालत पहुंचे हैं. इस बार इमरान लाहौर हाईकोर्ट में हाजिर हुए हैं. उनके खिलाफ एक मामले में सुनवाई चल रही है. उनके समर्थकों का हुजूम अदालत के बाहर एकत्रित हो गया है. टीवी चैनलों पर दिखाया जा रहा है कि इमरान समर्थक हुड़दंग कर रहे हैं.

    पाकिस्तानी न्यूज चैनल ‘टॉक शो सेंट्रल’ की ओर से बताया गया कि इमरान और उनके समर्थकों से जुड़े मामले में आज अदालत में सुनवाई चल रही है. उनके खिलाफ 9 मई को हुई हिंसा व आगजनी के आरोप में कई केस दर्ज कराए गए थे. इमरान के समर्थकों ने इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर कमांडर के घर में आग लगाने और मुल्क के अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों पर तोड़फोड़ की वारदातों को अंजाम दिया था. जिसके बाद इमरान समर्थकों की धर-पकड़ शुरू कर दी गई.

     

     

     

    लाहौर के ज़मान पार्क में PTI का शक्ति प्रदर्शन
    आज इमरान खान की अदालत में पेशी के बीच उनकी पार्टी PTI ने अपने कार्यकर्ताओं से लाहौर के ज़मान पार्क में शक्ति प्रदर्शन के लिए जमा होने को कहा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ताओं से फेस मास्क, पानी की बॉटल और थोड़ी मात्रा में नमक साथ रखने के लिए कहा गया ताकि आँसू गैस से बचा जा सके.बड़ी संख्या में जुटे इमरान समर्थक

    पाकिस्तानी चैनल के मुताबिक, इमरान अपने समर्थकों के साथ सोमवार, सुबह 11 बजे अदालत में हाजिर ​होने के लिए निकले. उनकी लाहौर हाईकोर्ट में पेशी हुई है. उनकी पार्टी पीटीआई के कुछ नेताओं ने संभावना जताई है कि इमरान को फिर से गिरफ्तार किया जा सकता है. ऐसे में इमरान समर्थक बड़ी संख्या में उनके साथ रवाना हुए.

     

     

     

    इससे पहले इमरान खान अल कादिर ट्रस्ट मामले में जमानत मिलने के बावजूद फिर से गिरफ्तारी के डर से इस्लामाबाद हाईकोर्ट परिसर में घंटों समय गुजारने के बाद शनिवार को लाहौर स्थित अपने आवास लौट आए थे. अब लाहौर हाईकोर्ट में ही उनके खिलाफ सुनवाई चल रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकमलेश कुमार पांडेय ने कर्नाटक की जीत पर बाँटे लड्डू
    Next Article पंजाब कोर्ट ने भेजा समन , मानहानि मामले में फंसे मल्लिकार्जुन खरगे

    Related Posts

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    August 26, 2026

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    August 26, 2026

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    MMDR विवाद पर रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला

    भोटेकोशी नदी बनी काल: नेपाल के रसुवा गढ़ी में भीषण बाढ़ से तबाही, दर्जनों गांव प्रभावित, 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.