Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईरान-इजरायल युद्ध का असर, खाद्य तेलों के दाम में भारी उछाल, मिलावटी तेलों का कारोबार भी बढ़ा
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईरान-इजरायल युद्ध का असर, खाद्य तेलों के दाम में भारी उछाल, मिलावटी तेलों का कारोबार भी बढ़ा

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 20, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    अमेरिका इजरायल ईरान युद्ध का असर अब दैनिक जीवन के सामानों के दामों।में महंगाई दिखने लगा हे।

    युद्ध के कारण ईंधन के दाम में लगभग चार रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाने से इसका सीधा असर लोगों के दैनिक जीवन में उपयोग आने वाली खाध्य तेलों में पढ़ने लगा है एक दिन के अंदर ही सरसों तेल के दाम में लगभग ₹10 प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है ।

    जो सरसों तेल हाथी ब्रांड का दाम सोमवार को 162 रुपया प्रति लीटर था वह बढ़कर अब 172 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है ।

    लगभग ₹10 का थोक दाम में बढ़ोतरी हो गई है।

    वहीं खुदरा दाम में 15 से 20 रुपए प्रति लीटर ऊंचे भाव में बाजार में सरसों तेल बिक रहा है।

    वही रिफाइंड तेल के भाव में भी तेजी प्रारंभ हो चुकी है लगभग तीन से चार रुपया प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई है महाकोष तेल जो ₹1500 प्रति लीटर पेटी बिक रहा था अब वह बढ़कर 1550 रुपए प्रति पेटी हो गया है पाम तेल के भाव में भी ₹50 पेटी की बढ़ोतरी हो चुकी है।

    लगातार थोक विक्रेताओं के द्वारा पूर्ण प्रिंट का माल ही नए दाम में बढ़कर बेचा जा रहा है वही थोक विक्रेताओं के द्वारा मुनाफाखोरी को लेकर भारी मात्रा में तेल स्टॉक कर लिया गया हे अधिक स्टॉक करने के कारण बाजार में कृत्रिम अभाव कर दिया गया है ।

    कृत्रिम अभाव से तेल ऊंचे गांव में बेचा जा रहा है।

    खाध्य तेलों के दाम में बढ़ोतरी से मिलावटखोरो कि भी चांदी हो गई है मिलावट खोरो के द्वारा लगातार मिलावटी खाद तेल को ऊंचे भाव में बेचकर मुनाफा कमाया की जाता है ।

    मिलावट खोरो के द्वारा बंगाल से मिलावटी तेल मंगा कर बाजार में बेचा जा रहा है जो स्वास्थ्य के लिए भारी हानिकारक है।

    मिलावटी तेल शुद्ध तेल से लगभग 300 से ₹400 प्रति तीन 15 किलो कम दाम में होते हैं जिनमें कई तरह के केमिकल मिलाकर सरसों का तेल बना दिया जाता है जो स्वास्थ के लिए भारी हानिकारक होती है।

    मिलावटी तेल के कारण शुद्ध तेलों के बिक्री में भी भारी कमी आ गई है जिससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही है।

    घाटशिला अनुमंडल के घाटशिला ,गालूडीह, मुसाबनी, चाकुलिया ,बहरागोड़ा ,धालभूमगढ़ ,पोटका,हल्दीपुखर,क्षेत्र में थोक विक्रेताओं के द्वारा भारी मात्रा में नकली तेल मिलावटी तेल बेचा जा रहा है जो कि ग्रामीण क्षेत्र में अधिकतर बेचे जा रही है जिसमें जीएसटी के भी भारी चोरी की जाती है ।

    बिना पक्का चालान का ही माल बेच दिया जाता है जिला प्रशासन के जांच पड़ताल नहीं करने से थोक विक्रेताओं का सरकारी को राजस्व की चोरी लगातार जारी हे।

    पहले कई बार मिलावट खोरो के यहां प्रशासन के द्वारा छापेमारी भी की गई है लेकिन अब पूरी तरह से जिला प्रशासन इस मामले को लेकर सुस्त पड़ गई है जिसका लाभ मिलावट खोरो उठा रहे हैं।

    घाटशिला अनुमंडल में लगभग रोजाना तीन करोड़ रूपया का खाद्य तेलों की विक्री थोक विक्रेताओं के द्वारा की जाती है।

    वही खाद्य तेल के थोक विक्रेताओं का कहना है आने वाले समय लगभग 30 से ₹40 प्रति लीटर की और भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

    ईंधन तेल के बढ़ोतरी और डॉलर के मजबूत होने के कारण ही तेलों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है।

    खुदरा विक्रेता संघ के द्वारा जिला प्रशासन से यह मांग की गई है की कालाबाजारी के लिए स्टॉक किया गया थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी करने से और मिलावटी तेल बेचने वाले के यहां जांच पड़ताल करने से इसका असर पड़ेगा बाजार में और तेल के महंगाई में कुछ कमी आएगी और मिलावट खोरो में हड़कम मचेगा।

    मिलावटी खाद तेल में विशेष कर टोपी ब्रांड का तेल, फ्यूचर ब्रांड का तेल ,काला घोड़ा का तेल ,डबल हाथी खाद तेल प्रमुख रूप से शामिल है।

    यूसील के रिटायर डॉक्टर एस के बनर्जी का कहना है कि मिलावटी खाध्य तेल शरीर के लिए काफी हानिकारक है विशेष कर वह पेट संबंधी बीमारी और भी कई तरह की बीमारी के लिए जिम्मेवार होती है ।

    मिलावटी तेल शरीर के लिए काफी खतरनाक है इसमें कई तरह के खतरनाक केमिकल होते हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले की शिष्टाचार भेंट
    Next Article विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के लिए बीएलओ और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

    Related Posts

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    May 20, 2026

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    May 20, 2026

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चौका ओवरब्रिज के नीचे चला ड्रंक एंड ड्राइव जांच अभियान

    मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न

    राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

    जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में 17 मामलों की समीक्षा

    यूसीआईएल के खिलाफ विस्थापितों का बिगुल, पिंटू चकिया पर कार्रवाई और अवैध वसूली बंद करने की मांग

    निबंधन कार्यालय की समीक्षा बैठक में राजस्व व लंबित मामलों पर चर्चा

    ईचागढ़ पुरानडीह विद्यालय परिसर से बालू चोरी के बाद दोबारा गिराया गया बालू, लीपापोती के आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.