Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा के गणित पर ध्यान दे तो सरकार की सेहत पर असर नहीं 
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय

    विधानसभा के गणित पर ध्यान दे तो सरकार की सेहत पर असर नहीं 

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 25, 2022Updated:August 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा के गणित पर ध्यान दे तो सरकार की सेहत पर असर नहीं

    चुनाव आयोग द्वारा भेजे गए सीलबंद लिफाफे के बाद झारखंड के सियासत में भूचाल आ गया है एक तरफ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने विधायकों को आवास पर बुलाया तो दूसरी तरफ भाजपा ने अपनी रणनीति बनाने की जुगत में बैठक की सत्ता पक्ष और विपक्ष के हलचल के बीच विधानसभा की गणित कुछ और कहती दिख रही है झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता पर खतरा बढ़ रहा है। चुनाव आयोग ने प्रदेश के राज्यपाल रमेश बैस को सीएम की सदस्यता रद्द करने करने के लिए चिट्‌ठी भेजी है। जिसका फैसला राज्यपाल लेंगे

    झारखंड विधानसभा का गणित

    विधानसभा के गणित के अनुसार झारखंड विधानसभा में 81 विधायक चुनकर आए हैं। बहुमत का आंकड़ा 41 है, यानि सरकार बनाने के लिए 41 विधायकों का समर्थन जरूरी है। अभी झामुमो के 30, कांग्रेस के 18 और राजद के एक विधायक यानी कुल 49 विधायकों के समर्थन से सरकार चल रही है। भाकपा माले ने अपने एक विधायक का समर्थन बाहर से दे रखा है। कागज पर एनसीपी के इकलौते विधायक का भी बाहर से समर्थन प्राप्त है। दूसरी तरफ भाजपा के पास कुल 26 विधायक हैं। उसकी सहयोगी पार्टी आजसू के दो विधायक हैं। अगर निर्दलीय सरयू राय, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और बरकट्ठा विधायक अमित यादव का साथ मिल भी जाता है तो यह संख्या 31 पर सिमट जाएगी। ऐसे में भाजपा उसी सूरत में सरकार बना पाएगी, अगर कांग्रेस के 18 में से दो तिहाई यानी 12 विधायक उसके साथ आ जाएंगे।

    अब दो बार हो चुकी है सरकार गिराने की साजिश

    बता दें कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद दो बार सरकार को गिराने की साजिश का मामला थाना तक पहुंच चुका है। एक प्राथमिकी जुलाई 2021 को कोतवाली थाने में दर्ज हुई थी। सीएम के करीबी और बेरमो से कांग्रेस के विधायक जय मंगल उर्फ अनूप सिंह ने आरोप लगाया था कि रांची के होटल ली-लैक में मुंबई से आए लोग विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में किसी भी विधायक को आरोपी नहीं बनाया गया। इस घटना के ठीक तीन माह बाद झामुमो के विधायक रामदास सोरेन ने जगन्नाथपुर थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने झामुमो से निष्कासित कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल पर प्रलोभन देकर सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया था।

    कांग्रेस के विधायकों के पाला बदलने की उम्मीद कम

    हालांकि मौजूदा राजनीतिक हालात को देखते हुए ऐसी आशंका कम है कि झारखंड में कांग्रेस का कोई विधायक बीजेपी के साथ जा सकता है। वैसे भी एक दो नहीं कम से कम 12 विधायकों के पाला बदलने पर ही बीजेपी के लिए झारखंड में सरकार बनाने की उम्मीद होगी। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के तीन विधायकों पर भी आरोप लग चुका है, जिसे कांग्रेस ने सस्पेंड कर दिया है।

    कांग्रेस ने की विधायक दल की बैठक

    झारखंड कांग्रेस विधायक दल की बैठक आयोजित की गई, जिसमें वर्तमान राजनीति हालात पर चर्चा की गई. बैठक के बाद कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि महागठबंधन एकजुट है. राजनीतिक समाधान होने तक कांग्रेस विधायक रांची में ही रहेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसानू सिंह को हिन्दू पीठ का सरायकेला जिला का युवा अध्यक्ष बनाया गया : अरूण सिंह
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.