Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हटे इंद्रजीत तो झारखंड के साथ खेला होगा,पांच सदस्य इंद्रजीत को हटाने पर अड़े
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हटे इंद्रजीत तो झारखंड के साथ खेला होगा,पांच सदस्य इंद्रजीत को हटाने पर अड़े

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024Updated:September 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    हटे इंद्रजीत तो झारखंड के साथ खेला होगा,पांच सदस्य इंद्रजीत को हटाने पर अड़े
    जमशेदपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब का प्रबंध देख रही कमेटी से महासचिव इंद्रजीत सिंह को हटाने की लगभग पूरी तैयारी हो चुकी है। इंद्रजीत सिंह को हटाते ही झारखंड के साथ खेला होगा अर्थात उसका प्रतिनिधित्व खत्म होना भी तय है?
    पिछले दो-तीन सालों से महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन और इंद्रजीत सिंह गुट के बीच चूहा बिल्ली का खेल चल रहा है और ऐसे में प्रधान जगजोत सिंह सोही बड़े सधे हुए अंदाज में अपनी चाल चल रहे हैं। वे सिख राजनीति में निष्पक्ष दिखे रहना चाहते हैं और वही पटना के सिखों की नाराजगी मोल नहीं लेना चाहते हैं।

     

    पिछले साल जनवरी में ही पूर्व महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि बिहार के वर्तमान भौगोलिक सीमा के अनुसार ही दक्षिण बिहार की सीट निर्धारित होनी चाहिए। जब झारखंड अलग राज्य बन चुका है तो उसकी हिस्सेदारी भी खत्म होना चाहिए। इसे लेकर महेंद्र पाल सिंह खेमा बिहार राज्य निर्वाचन आयोग, संरक्षक सह प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश पटना, एसडीओ, कमेटी के प्रधान सरदार जगजोत सिंह सोही की शरण में जा चुका है और इसे लेकर हाईकोर्ट की शरण में हैं।

     

     

    वे चाहते हैं कि बिहार के वर्तमान दक्षिण बिहार सीमा के 16 गुरुद्वारा ही निर्वाचन क्षेत्र में रहे और झारखंड के 125 गुरुद्वारों का प्रतिनिधित्व खत्म कर दिया जाए?
    इधर पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजीव राय ने वादी महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन एवं प्रतिवादी इंद्रजीत सिंह को 15 सितंबर की बैठक में वोटर लिस्ट को अंतिम रूप देने, गुरुद्वारों का आर्थिक मूल्यांकन करने तथा अन्य मुद्दों पर खुलकर विचार करने को कहा है।
    इंद्रजीत सिंह ने 15 सितंबर की बैठक की जानकारी पत्रों के माध्यम से सभी सदस्यों को भेज दी है।
    शनिवार 31 अगस्त को वरीय उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन, राजा सिंह, डॉक्टर गुरमीत सिंह एवं हरपाल सिंह जोहल के संयुक्त हस्ताक्षर से तीसरी बार महासचिव को पत्र भेजा गया है जिसमें साफ लिखा है कि 8 फरवरी 2024 को हुई बैठक के प्रस्ताव की संपुष्टि तथा महासचिव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक हो।

     

     

     

    8 फरवरी की बैठक में तय हुआ था कि पटना जिला न्यायाधीश द्वारा मनोनीत रणजीत सिंह एवं आईएस सिंह के मनोनयन को खारिज करने की अनुशंसा की जाए एवं वोटर लिस्ट उचित सत्यापन के बाद जारी की जाए।
    पांचों का साफ कहना है कि गत 30 अप्रैल, गत 5 जून एवं गत 13 अगस्त को पत्र इस आशय की पूर्ति के लिए भेजा था और महासचिव ने बैठक नहीं बुलाई। ऐसे में अनुच्छेद 27, अनुच्छेद 17 (ए)(4) के अनुसार महासचिव को पद से हटाया जाना चाहिए।
    अब यह देखना दिलचस्प होगा की 15 सितंबर की बैठक में महासचिव इंद्रजीत सिंह को पद से हटाए जाने का प्रस्ताव पारित होता है अथवा नहीं। प्रस्ताव पारित हुआ तो महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन निश्चय ही बिहार के दक्षिण बिहार भौगोलिक सीमा के गुरुद्वारों को ही दक्षिण बिहार निर्वाचन क्षेत्र में रखेंगे और अन्य का पत्ता काट देंगे?
    राष्ट्रीय सनातन सिख सभा के राष्ट्रीय संयोजक अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने आपसी मतभेद बुलाकर झारखंड सिख कौम के हित में सभी गुरुद्वारा सिंह सभाओं के प्रधान को एक होने की अपील की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबस्ती विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, पवन अग्रवाल बनाये गए नए केंद्रीय अध्यक्ष, शीघ्र होगा कमेटी का विस्तार
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो देशों की यात्रा के पहले चरण में ब्रुनेई पहुंचे

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.