Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बस्ती विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, पवन अग्रवाल बनाये गए नए केंद्रीय अध्यक्ष, शीघ्र होगा कमेटी का विस्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बस्ती विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, पवन अग्रवाल बनाये गए नए केंद्रीय अध्यक्ष, शीघ्र होगा कमेटी का विस्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    बस्ती विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न, पवन अग्रवाल बनाये गए नए केंद्रीय अध्यक्ष, शीघ्र होगा कमेटी का विस्तार

    जमशेदपुर। बस्ती विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल को सर्वसम्मति से नए केंद्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। बस्ती विकास समिति के निवर्तमान अध्यक्ष खेमलाल चौधरी, रामबाबू तिवारी एवं अन्य वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में यह बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की आगामी योजनाओं और कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समिति का विस्तार अगले सप्ताह तक पूरा किया जाएगा।

     

     

    इस विस्तार का उद्देश्य समिति की गतिविधियों को और प्रभावी बनाना और समाज के विभिन्न वर्गों को इससे जोड़ना है। बैठक के दौरान समिति के सदस्य विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन पर सहमत हुए और सुझाव दिए। वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष खेमलाल चौधरी के योगदान और सक्रियता की सराहना करते हुए समिति में मार्गदर्शन का आग्रह किया गया। बैठक के अंत में, समिति ने बस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, नशा मुक्ति अभियान, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गयी।

    इस अवसर पर समिति के नवनियुक्त केंद्रीय अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कहा कि वे समिति की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि समिति का मुख्य उद्देश्य बस्ती के विकास के साथ-साथ यहां की सामाजिक और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना भी है। कहा कि जनसहयोग और सदस्यों की भागीदारी से बस्ती विकास समिति अपने पूरे सामर्थ्य और परिश्रम से विभिन्न बस्तियों की समस्याओं पर मुखर होकर सक्रिय रूप से कार्य करेगी।

     

     

     

    वहीं, निवर्तमान अध्यक्ष खेमलाल चौधरी ने कहा कि समिति का उद्देश्य न केवल बस्ती की भौतिक विकास को प्रोत्साहित करना है, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को भी बढ़ावा देना है। बस्ती विकास समिति विगत कई वर्षों से अपनी भूमिका का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्ती विकास समिति पवन अग्रवाल के नेतृत्व में जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर बेहतर रूप से कार्य करेगी।

    वरिष्ठ नेता रामबाबू तिवारी ने कहा कि पवन अग्रवाल के नेतृत्व में बस्ती विकास समिति ने एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है, जो बस्ती के विकास और कल्याण के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने खेमलाल चौधरी के अध्यक्षीय कार्यकाल में समिति के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और बस्ती की समस्याओं के समाधान के लिए सभी सदस्यों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।

     

     

    बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित सदस्यों में चन्द्रशेखर मिश्रा, गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, राकेश सिंह, भूपेन्द्र सिंह, बोल्टू सरकार, अमरजीत सिंह राजा, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा व अन्य शामिल थे। सभी सदस्यों ने समिति की गतिविधियों और पवन अग्रवाल को आगामी दिनों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नें एफएलसी कार्य का लिया जायजा
    Next Article हटे इंद्रजीत तो झारखंड के साथ खेला होगा,पांच सदस्य इंद्रजीत को हटाने पर अड़े

    Related Posts

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.