Headlines
देश परिवारवादी पार्टियों से भी ऊब चुका है।...
बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार...
300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने...
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साकची बाजार पहुंचते...
अमित शाह का केसीआर पर हमला
जमशेदपुर:केदार प्रजापति बिल्डर के खिलाफ मृतक सुकुमार के...
राहुल गांधी जी के वीडियो पर ‘झूठ’ फैलाने...
डाॅ गोस्वामी के प्रयास से आयोजित बहरागोड़ा के...
सिंहभूम चैम्बर ने सैरात बाजार के दुकानों के...
तैलिक साहू समाज का कार्यकर्ता मिलन समारोह मंगलवार...
Rashtra Samvad
Banner
  • होम
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • खबरें राज्य से
    • दिल्ली
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • ई-मैगजीन
  • बॉलीवुड
  • खेल खिलाड़ी
  • साहित्य
  • खबरीलाल
  • मेहमान का पन्ना
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
breaking newsझारखंड

अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सख्त कार्रवाई का दिया निर्देश

by Nijam Khan May 21, 2022
written by Nijam Khan May 21, 2022

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधिक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की।

अवैध खनन हुआ तो अफसरों की खैर नहीं*
सख्त कार्रवाई का निर्देश।

अवैध माइनिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी

अवैध खनन से जुड़े माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें

1 जून से 15 जून 2022 तक स्पेशल ड्राइव चलाएं*

सभी माइनिंग क्षेत्रों एवं चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाएं

शिकायत रिसीव करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें*

हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*

अवैध खनन किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसी भी प्रकार के अवैध खनन पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए। अवैध खनन में संलिप्त लोगों या माफियाओं के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। अवैध माइनिंग रोकने के लिए प्रभावी मैकेनिज्म तैयार करें। कुछ खनन माफियाओं द्वारा जानबूझकर इलीगल माइनिंग को अंजाम दिया जा रहा है ताकि वर्तमान सरकार की छवि खराब की जा सके। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आयोजित राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दी। मुख्यमंत्री ने धनबाद, हजारीबाग आदि कोल माइनिंग वाले जिलों एवं पाकुड़, चाईबासा, लातेहार, रांची आदि पत्थर माइनिंग वाले जिलों में पदस्थापित अधिकारियों को विशेष तौर पर कड़ी हिदायत देते हुए अवैध खनन एक्टिविटी पर लगाम लगाने का निर्देश दिया है। अवैध खनन हुआ तो अब अफसरों की खैर नहीं। सख्त कार्रवाई का निर्देश राज्य सरकार ने दिया है। अवैध खनन को रोकने को लेकर राज्य सरकार एक्शन मोड में दिख रही है।

अवैध माइनिंग कतई बर्दाश्त नही की जाएगी

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि राज्य के किसी भी हिस्से में अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि मेजर मिनरल हो या माइनर मिनरल अवैध खनन रोकना आपसभी की जिम्मेदारी है। अवैध खनन रोकने के मामले में जो अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उन पर ठोस कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन रोकने को लेकर राज्य स्तर में भी विशेष टीम का गठन किया जाएगा। हर स्तर पर राज्य सरकार अपनी पैनी नजर रखेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन की शिकायतों को जिलों में पदस्थापित अधिकारी गंभीरता से लें। अवैध खनन की शिकायतों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन से संबंधित शिकायतों को रिसीव करने के लिए टोल फ्री नंबर जारी करें। किसी भी माध्यम से आपके पास अवैध खनन को लेकर शिकायतें आती हैं तो उन शिकायतों पर माइनिंग रूल्स के तहत कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध खनन से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है। कई बार ऐसी सूचनाएं मिलती हैं कि अवैध खनन क्षेत्रों में सुरंगों के अंदर लोग दब कर मर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे माइनिंग साइड जहां दुर्घटना की संभावना हो, उसे चिन्हित कर डोजरिंग कर ध्वस्त करने का काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि कुछ लोग ट्रांसपोर्ट के जरिए भी कोयले की चोरी करते हैं। सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग में जगह जगह पर कोयला गिराया जा रहा है। कहीं कहीं चेन पुलिंग इत्यादि कर कोयले की चोरी की जा रही है। झारखंड पुलिस तथा आरपीएफ आपसी समन्वय बनाकर इस प्रकार की कोयला चोरी को रोकने का कार्य करें।

1 जून से 15 जून 2022 तक स्पेशल ड्राइव चलाएं

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक आगामी 1 जून से 15 जून 2022 तक स्पेशल अभियान चलाकर अवैध माइनिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि खनन वाले क्षेत्रों पर सुविधा अनुसार प्रभावी मैकेनिज्म तैयार कर अवैध खनन से जुड़े लोगों तथा माफियाओं पर कठोरतम कार्रवाई की जाए। 15 जून के बाद अवैध खनन से संबंधित उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अवैध खनन रोकने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे एक्टिविटीज जानकारी सप्ताह में एक बार मीडिया के समक्ष रखें।

माइनिंग क्षेत्र एवं चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि खनन वाले क्षेत्र एवं जिलों में स्थित चेकपोस्ट में सीसीटीवी कैमरा लगाना सुनिश्चित करें। खनन करने वाली सरकारी अथवा गैर सरकारी कंपनियों को निगरानी हेतु माइनिंग साइड तथा कार्यालयों में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापित करने के लिए निर्देशित करें।

*नदियों में हो रहे अवैध खनन पर भी रोक जरूरी*

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि नदियों में बालू की अवैध खनन हो रही है। नदियों में हो रहे अवैध खनन को हर हाल में रोकें। वाटर रिसोर्स को भी बचाना आवश्यक है। नदियों में अवैध खनन होने से पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव देखने को मिलता है।

बैठक में विभिन्न जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अवैध खनन को रोकने से संबंधित की जा रही अद्यतन कार्यों की जानकारी रखी।

*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, डीजीपी श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, एडीजी सीआईडी श्री प्रशांत सिंह, आई जी ए स्पेशल ब्रांच श्री प्रभात कुमार, माइंस कमिश्नर श्री जितेंद्र कुमार सिंह, माइंस डायरेक्टर श्री अमित कुमार तथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

अब देखना दिलचस्प रहेगा जामताड़ा जिला के नाला थाना क्षेत्र अंतर्गत कास्ता, प्लास्थली के बंद पड़े कोयले खान से अवैध उत्खनन पर रोक लगती है या नहीं? कहां तक प्रशासन सरकार की इस मिशन को सफल बनाते है देखना बहुत ही दिलचस्प रहेगा? क्योंकि लगातार राष्ट्र संवाद अवैध कोयले की खबर को प्रकाशित करता रहा है| बीते दिनों जामताड़ा जिला उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने भी खनन टास्क फोर्स की बैठक में सख्त निर्देश दिया था कि अवैध कोयले के प्रेसन पर रोक लगाएं| बता दे नाला, कुंडहित तथा दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र में रोजाना लगभग 300 मोटरसाइकिल पर अवैध रूप से 8-9 क्विंटल कर अवैध कोयला लदाया जाता था जिस पर पुलिस मौन धारण कर बैठी थी|

FacebookTwitterEmail
previous post
जमशेदपुर अक्षेस की बड़ी कार्रवाई, डॉक्टर अभिषेक चाइल्ड केयर अस्पताल हुआ सील ,नहीं चली कोई पैरवी
next post
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्व. दुर्गा सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Articles

देश परिवारवादी पार्टियों से भी ऊब चुका है।...

July 3, 2022

बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार...

July 3, 2022

300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने...

July 3, 2022

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साकची बाजार पहुंचते...

July 3, 2022

अमित शाह का केसीआर पर हमला

July 3, 2022

जमशेदपुर:केदार प्रजापति बिल्डर के खिलाफ मृतक सुकुमार के...

July 3, 2022

राहुल गांधी जी के वीडियो पर ‘झूठ’ फैलाने...

July 3, 2022

डाॅ गोस्वामी के प्रयास से आयोजित बहरागोड़ा के...

July 3, 2022

सिंहभूम चैम्बर ने सैरात बाजार के दुकानों के...

July 3, 2022

तैलिक साहू समाज का कार्यकर्ता मिलन समारोह मंगलवार...

July 3, 2022

Recent Posts

  • देश परिवारवादी पार्टियों से भी ऊब चुका है। ऐसे दलों के लिए अब टिक पाना मुश्किल:मोदी

    July 3, 2022
  • बीजेपी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू सोमवार को रांची पहुंचेंगी

    July 3, 2022
  • 300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

    July 3, 2022
  • स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साकची बाजार पहुंचते ही दुकानदारों ने साकची गोल चक्कर पर पटाखे फोड़ कर उनका स्वागत किया

    July 3, 2022
  • अमित शाह का केसीआर पर हमला

    July 3, 2022

Popular Posts

  • 1

    कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं, विरोध में सड़कों पर उतरे कई संगठन

    July 3, 2022
  • 2

    राहुल गांधी जी के वीडियो पर ‘झूठ’ फैलाने के लिए माफी मांगे BJP:डॉ अजय

    July 3, 2022
  • 3

    अमित शाह का केसीआर पर हमला

    July 3, 2022
  • 4

    स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का साकची बाजार पहुंचते ही दुकानदारों ने साकची गोल चक्कर पर पटाखे फोड़ कर उनका स्वागत किया

    July 3, 2022
  • 5

    300 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा,जिलाध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत

    July 3, 2022

Contact Us

Rashtra Samvad
66, Golmuri Market
Jamshedpur - 831003, Jharkhand.

+91 9431179542, 9334823893, 0657-2341060
editor@rashtrasamvad.com
No. of Visitors:
1186588

बेगूसराय की खबरें

  • हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    July 2, 2022
  • हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    June 30, 2022
Advertisement

Copyright 2010-21, Rashtra Samvad. Powered by Call4site.com

Rashtra Samvad
  • होम
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • खबरें राज्य से
    • दिल्ली
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • ई-मैगजीन
  • बॉलीवुड
  • खेल खिलाड़ी
  • साहित्य
  • खबरीलाल
  • मेहमान का पन्ना
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
Rashtra Samvad
  • होम
  • सम्पादकीय
  • वीडियो
  • राष्ट्रीय
  • खबरें राज्य से
    • दिल्ली
    • झारखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • ओड़िशा
    • पच्छिम बंगाल
    • पंजाब
    • राजस्थान
  • बिहार
    • बेगूसराय
    • मधुबनी
    • मुजफ़्फरपुर
    • मधेपुरा
    • समस्तीपुर
    • दरभंगा
    • खगड़िया
  • ई-मैगजीन
  • बॉलीवुड
  • खेल खिलाड़ी
  • साहित्य
  • खबरीलाल
  • मेहमान का पन्ना
  • ब्लॉग
  • हमारी टीम
Copyright 2021, Rashtra Samvad

Also readx

कन्हैया सिंह हत्याकांड का खुलासा नहीं, विरोध...

July 3, 2022

राहुल गांधी जी के वीडियो पर ‘झूठ’...

July 3, 2022

अमित शाह का केसीआर पर हमला

July 3, 2022