Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जलजमाव से निजात नहीं मिला तो अन जल त्याग कर बैठूंगा आमरण अनशन पर=विकास सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जलजमाव से निजात नहीं मिला तो अन जल त्याग कर बैठूंगा आमरण अनशन पर=विकास सिंह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गंदे जल जमाव से परेशान मानगो के सुभाष कॉलोनी के लोग करेंगे पलायन ।
    मानगो के सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 में जलजमाव के कारण नहीं लगा तिरंगा झंडा ।
    बच्चे विद्यालय जाने से वंचित
    बीमार बुजुर्ग अस्पताल नहीं जा पाए ,घर में ऑक्सीजन लग कर चल रहा है इलाज ।
    जलजमाव से निजात नहीं मिला तो अन जल त्याग कर बैठूंगा आमरण अनशन पर=विकास सिंह

    मानगो के सुभाष कॉलोनी रोड न.1 में नाले के गंदा पानी के जलजमाव के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है स्थिति यह है कि बच्चे विद्यालय नहीं जा पा रहें हैं, स्थानीय लोग चाह कर भी अपने घर पर तिरंगा झंडा नही लगा पाए । घर में बुजुर्ग ऑक्सीजन में है परिवार चिंतित है कि प्राण अस्पताल में नहीं घर में छूट जाएंगे । स्थानीय लोग अपने घर को औने पौने दाम में बेचने की व्यवस्था कर रहे है । स्थानीय लोगों ने सभी दरवाजे खटखटाने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाकर अपनी समस्या से अवगत कराया

    । स्थानीय लोगों ने कहा आगे नगर निगम के द्वारा नाली का निर्माण नहीं हो पाने के कारण और उस समय समय पर नाली की सफाई नहीं हो पाने के कारण हल्की बारिश होने में सड़क की स्थिति नरकीय हो जाती है विगत पांच दिनों से हम लोग अपने घर में कैद है आना-जाना पूरी तरह ठप हो गया है दैनिक उपयोग की सामग्री लोग अपने घर में नहीं ला पा रहे हैं अपनी शिकायत नगर निगम में कई बार किया लेकिन उनकी कोई नहीं सुना । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने उपायुक्त को सारे मामले की जानकारी दिया । विकास सिंह ने कहा

    नगर निगम का जो मूल काम है उस कार्य से भटक कर अन्य कार्यों में मशगूल रहते हैं जिसका दुष्परिणाम है कि आज लोगों को अपना आशियाना बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है विकास सिंह ने कहा स्थानीय लोगों को गंदे पानी के जलजमाव से अगर मुक्ति जल्द नहीं मिली नगर निगम के द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया गया तो जल्द इसी स्थल में अन जल त्याग कर आमरण अनशन में बैठकर विरोध दर्ज करेंगे । विरोध दर्ज करने में मुख्य रूप से

    विकास सिंह, वीरेंद्र कुमार दुबे, संध्या देवी, बिंदेश्वरी सिंह, ममता देवी, कांति देवी, सुजय हलदर, ममता हलदर, अरुण सिंह ,रश्मि प्रिया, ललन सिंह, धनेश्वरी सिंह, आभा देवी ,श्रीधर हलदर, दुर्गा दत्ता, राम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article76 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
    Next Article जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी ” से गूंज उठा रंभा कॉलेज परिसर

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.