पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।आदित्यपुर थाना अंतर्गत गम्हरिया के शिवनारायणपुर स्थित सरना टोला में बीते सोमवार की देर रात पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। मृतिका की पहचान नीतिमा मुंदइया के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति बुधराम मुंदइया को गिरफ्तार कर लिया जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, पति-पत्नी दोनों एक साथ सरना टोला में कोनी बुद्धि के मकान में किराए पर रहते थे। कुछ दिनों पूर्व पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था।आरोप है कि पति बुधराम मुंदइया ने ही अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
मामले का खुलासा तब हुआ जब बीते सोमवार की रात आदित्यपुर थाना पुलिस की टीम अचानक मौके पर पहुंची और घर के अंदर से महिला का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

