Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    यातायात व्यवस्था और व्यवस्थित पार्किंग की मांग को लेकर भूख हड़ताल, आश्वासन के बाद टूटा अनशन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। गोलमुरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा, अव्यवस्थित पार्किंग तथा लगातार हो रही दुर्घटनाओं की समस्या को लेकर अप्पू तिवारी द्वारा की जा रही भूख हड़ताल के समर्थन में विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता सामने आए।

    भूख हड़ताल स्थल पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, मजदूर नेता सह समाजसेवी बंटी सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा नेता सागर राय, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष बलबीर मंडल, बजरंग सेवा समिति के जिला अध्यक्ष धर्मवीर कुशवाहा, युवा भाजपा नेता चिंटू सिंह, वीर सिंह, नवीन तिवारी, आजसू जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे, मृत्युंजय सिंह, सुधीर सिंह, परवीन प्रसाद अभिषेक ओझा, अरुण शुक्ला, अमरेंद्र सिंह, समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और अप्पू तिवारी की मांगों का समर्थन किया।

    इस दौरान गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी द्वारा मौके पर पहुंचकर एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। द उनके आग्रह एवं जनहित में दिए गए समय को स्वीकार करते हुए अप्पू तिवारी ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया।

    ढाई घंटे तक अनशन चला जो थाना प्रभारी के आग्रह पर टूटा

    इसी बीच JUSCO की ओर से सड़क एवं संबंधित व्यवस्था को दुरुस्त करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसे आंदोलन की प्रारंभिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

    अप्पू तिवारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ नहीं, बल्कि गोलमुरी क्षेत्र में आम लोगों की सुरक्षा, व्यवस्थित पार्किंग और बेहतर यातायात व्यवस्था के लिए था। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा दिए गए एक सप्ताह के आश्वासन के बाद अनशन समाप्त किया गया है। यदि निर्धारित समय में ठोस समाधान नहीं हुआ, तो जनहित में आगे की रणनीति तय की जाएगी।

    अनशन पर उमाशंकर सिंह, देवाशीष चौधरी, मुकेश रवि, शिवा कुमार, शशांक तिवारी, विवेक दहियारे, नवीन कुमार, श्रीधर कुमार, विकास कुमार, उमेश प्रसाद, लवकुश कुमार, विनय जी समेत अन्य मौजूद रहे

    उन्होंने समर्थन देने वाले सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, मजदूर नेताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता की एकजुट आवाज से ही व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, JPSC-JSSC परीक्षाओं पर सरकार के आदेश पर रोक

    Related Posts

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    September 16, 2026

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    September 16, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    CM, केंद्रीय कृषि मंत्री तेरसिया बाढ़ क्षेत्र का किया दौरा।

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में खड़ी कबाड़ बसों को हटाने की मांग तेज, मानवाधिकार संगठन ने प्रशासन से की कार्रवाई की अपील

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के श्राद्ध कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह में यातायात व्यवस्था में बदलाव

    डेहरी के होटल में देह व्यापार का खुलासा, आपत्तिजनक स्थिति में 4 महिलाएं व एक पुरुष गिरफ्तार

    नशेड़ी को पैसा नहीं मिला तो पिता को कुदाल से काट कर किया हत्या मां को किया जख्मी सूचना पर पहुंची पुलिस

    जयंती नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, चार दोस्त दो साइकिलों से निकले थे घूमने

    जमशेदपुर बर्मा माइन्स सुनसुनिया गेट के पास ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत

    बागबेड़ा में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की संपत्ति और दस्तावेज ले उड़े

    बेटे को ट्यूशन से लेने गए युवक से मारपीट, सोने की चेन-ब्रेसलेट और नकदी लूटी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.