पांच दिनों बाद बहाल हुई मनिफिट आजाद बस्ती की बिजली
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मनिफिट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप पिछले पांच दिनों से बाधित बिजली आपूर्ति जदयू पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की पहल पर बहाल हो गई। बिजली नहीं रहने से बस्ती की पानी टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
बस्तीवासियों ने समस्या की जानकारी सुबोध श्रीवास्तव को दी। उन्होंने तत्काल विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर आपूर्ति बहाल करने का आग्रह किया। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए बिजली बहाल कर दी।
बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के आमंत्रण पर सुबोध श्रीवास्तव वहां पहुंचे। स्थानीय नागरिकों ने उनका सम्मान कर आभार जताया। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को कई दिनों तक परेशान होना चिंता का विषय है। आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
इस अवसर पर टेल्को मंडल अध्यक्ष विनोद राय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, महिला नेत्री अन्नू चौबे, महेश सिंह, बिस्वजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजू यादव, कन्हैया यादव, छोटू सिंह, विशाल कुमार, देव कुमार, प्रीती सिंह, प्रिया सिंह, ममता देवी और अदिति कुमारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

